---Advertisement---

एसएससी पोस्ट फेज-13 का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें चेक

By Annu kumari

Published :

Follow
Government job

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने.क्शन पोस्ट फेज-13 भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. छात्र अपना प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर/यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा. आयोग ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र में ले जाने के लिए एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त कॉपी भी अपने पास सुरक्षित रखें.

यह भी पढ़ें: विधानसभा में उठा जमशेदपुर की दो पद परियोजनाओं का मामला

एसएससी की ओर से सिलेक्शन पोस्ट फेज-13 परीक्षा का आयोजन 29 अगस्त 2025 को किया जाएगा. इस बार कुल 59,500 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा कम्प्यूटर आधारित मोड (CBT) में होगी.

इस भर्ती परीक्षा का आयोजन तीन स्तरों पर किया जाएगा- मैट्रिक स्तर, उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर और स्नातक एवं उससे ऊपर की न्यूनतम योग्यता वाले पदों के लिए. प्रत्येक स्तर की परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनका अधिकतम अंक 200 होगा. प्रश्नपत्र को चार खंडों में बांटा गया है- जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश लैंग्वेज, प्रत्येक में 25-25 प्रश्न होंगे. उम्मीदवारों को परीक्षा पूरी करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा. मूल्यांकन प्रणाली के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक मिलेंगे जबकि गलत उत्तर पर 0.5 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी. परीक्षा कम्प्यूटर आधारित मोड में होगी और प्रश्नपत्र हिंदी तथा अंग्रेजी दोनों माध्यमों में उपलब्ध रहेगा.

  • उम्मीदवार सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए Admit Card लिंक पर क्लिक करें.
  • लॉगिन पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालें.
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट निकाल लें.
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---