---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

10वीं-12वीं के 87 टॉपर्स को राज्य सरकार करेगी सम्मानित

By Riya Kumari

Published :

Follow
10वीं-12वीं के 87 टॉपर्स को राज्य सरकार करेगी सम्मानित

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : झारखंड में 10वीं और 12वीं के 87 टॉपर्स को राज्य सरकार सम्मानित करेगी। जुलाई में होने वाले सम्मान समारोह में 10वीं-12वीं की परीक्षा में पहले तीन स्थानों पर आने वाले टॉपर्स सम्मानित किये जाएंगे। यह सम्मान झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक), सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड स्टेट टॉपर को दिया जाएगा। सम्मान के रूप में इन्हें तीन लाख रुपये तक की राशि का चेक, लैपटॉप, स्मार्ट फोन और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग इसकी तैयारी कर रहा है।

यह भी पढे : Re-NEET UG 2026 Answer Key का इंतजार जल्द खत्म, इस सप्ताह जारी हो सकती है प्रोविजनल आंसर-की

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जैक, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्टेट टॉपर को तीन लाख रुपये का चेक, लैपटॉप, स्मार्ट फोन और प्रशस्ति पत्र सौंपेंगे। वहीं, सेकेंड स्टेट टॉपर को दो लाख रुपये का चेक, लैपटॉप, स्मार्ट फोन व प्रश्स्ति पत्र दिए जाएंगे।

आईसीएसई बोर्ड में सबसे ज्यादा 31 टॉपर्स

स्टेट टॉप थ्री में आईसीएसई बोर्ड में सबसे ज्यादा 31 टॉपर्स शामिल हैं। इनमें 10वीं में 14 और 12वीं में 17 छात्र-छात्राएं हैं। वहीं, सीबीएसई में 25 टॉपर्स शामिल हैं। इनमें 10वीं में नौ और 12वीं के तीनों संकायों में 16 छात्र-छात्रा है। 12वीं में तीन वोकेशनल के भी टॉपर्स हैं। इसके अलावा जैक बोर्ड में 22 टॉपर्स हैं। 10वीं में 12 और 12वीं के तीनों संकायों में 10 छात्र-छात्राएं हैं।

सीबीएसई ने नहीं दिया है 10वीं का टॉपर्स लिस्ट

सीबीएसई बोर्ड ने स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग को 10वीं की टॉपर्स लिस्ट आधिकारिक रूप से नहीं दिया है। शिक्षा विभाग सीबीएसई को इसके लिए पत्र लिखा है। 10वीं की दोबारा हुई परीक्षा का परिणाम अभी आया नहीं है। ऐसे में स्टेट टॉपर्स हुए करीब नौ छात्र-छात्र-छात्राओं की संख्या घट-बढ़ सकती है। को एक लाख रुपये का चेक, लैपटॉप, स्मार्ट फोन और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---