धर्म

51 इंच की होगी रामलला की बाल स्वरूप मूर्ति, अयोध्या से आई बड़ी खबर

सोशल संवाद / डेस्क : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं। 22 जनवरी को रामलला अपने घर स्थापित हो जायेंगे।इस बहु-प्रतीक्षित पल के लिए हर राम भक्त बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है। अब इसी कड़ी में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मूर्ति को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने बताया जो मूर्ति श्री राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित होगी, वो 51 इंच की है और काले पत्थर की बनी है।

यह भी पढ़े : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान स्मार्ट फोन इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे पुलिसकर्मी

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि मूर्ति ऐसी है जिसमे वे राजा के पुत्र लगे और विष्णु का अवतार लगे। मूर्ति में राम्लाल्ला 5 साल के बाल रूप में दिखाई पड़ रहे हैं। मूर्ति में रामलला को खड़े हुए दिखाया गया है। मंदिर के गर्भगृह में रामलला कमल के फूल पर विराजमान होंगे। कमल के फूल के साथ उनकी लंबाई करीब 8 फीट होगी। 

चंपत राय ने आगे ये भी बताया कि तीन मूर्तिकारों ने अलग-अलग पत्थर से मूर्ति बनाईं है और एक मूर्ति को स्वीकार कर लिया है। सभी मूर्ति हमारे पास रहेंगी सभी ने तन्मयता से काम किया है सबका सम्मान होगा। आपको बता दे मंदिर के गर्भगृह में रामलला की नई मूर्ति के साथ ही पुरानी मूर्ति को भी प्रतिष्ठित करने की योजना है।  

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • समाचार

रूगुडीह थाना क्षेत्र अंतगर्त राष्ट्रीय राजमार्ग 520 के फ्लाईओवर के दो साईड लगे लाईट जलना आरंभ हुआ

सोशल संवाद /बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा): बड़बिल तहसील रूगुडीह थाना निकट एवं गुवाली चौक समीप…

50 mins ago
  • समाचार

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के सदस्य ईसीएचएस से जुड़े मामले में OIC से मिले,व्यवस्था के प्रति दिखाया आक्रोश

सोशल संवाद/डेस्क: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर, ईसीएचएस से जुड़े पूर्व सैनिकों की…

1 hour ago
  • समाचार

बगान वालों ने टीएसआईयूएसएल की बिजली मांगी, चुनाव बाद होगा सर्वे

सोशल संवाद/जमशेदपुर: विकास कार्य समीक्षा पखवाड़ा के दूसरे दिन जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय…

1 hour ago
  • राजनीति

भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने बिरसानगर में नुक्कड़ नाटक के जरिये जन सम्पर्क अभियान चलाया

सोशल संवाद /जमशेदपुर: बिरसानगर में भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह द्वारा नुक्कड़ नाटक के…

2 hours ago
  • समाचार

सिंहभूम चैम्बर ने मतदाता जागरूकता हेतु निकाला ऐतिहासिक बाईक एवं कार रैली, व्यापारियों का उमड़ा जनसैलाब

सोशल संवाद/जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत चैम्बर भवन बिष्टुपुर से…

2 hours ago
  • समाचार

23 जून को ‘अर्पण’ का महा रक्तदान शिविर

सोशल संवाद/जमशेदपुर : रक्तदान करवाने एवं रक्त मुहैया करवाने में अपनी एक अलग पहचान बना…

2 hours ago