सोशल संवाद/डेस्क: बिहार के रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अदालत के आदेशों की लगातार अनदेखी करना जिला प्रशासन को महंगा पड़ गया। जिला जज-4 की अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए डीएम कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया है। यह फैसला प्रशासनिक लापरवाही पर कड़ी टिप्पणी माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Dhanbad में दिल दहला देने वाला मामला, बेटे-बेटी और प्रेमी ने मिलकर पिता की हत्या की
अदालत ने स्पष्ट किया कि पहले भी आदेश का पालन न करने पर जुर्माना लगाया गया था, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट ने इसे न्यायालय के आदेशों की अवहेलना बताया और कहा कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
यह पूरा मामला एक पुराने वाहन दुर्घटना मुआवजा प्रकरण से जुड़ा है, जिसमें पीड़ित को वर्षों बाद भी भुगतान नहीं मिल सका। अदालत ने कुर्की की कार्रवाई को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस सहायता के भी निर्देश दिए हैं। इस आदेश के बाद जिले में प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गई है और यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।










