---Advertisement---

Haj 2026 के लिए सख्त गाइडलाइन जारी, पासपोर्ट, फ्लाइट कन्फर्मेशन और समय नियम अनिवार्य

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Strict guidelines issued for Haj 2026

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: Haj 2026 की तैयारियों को लेकर झारखंड राज्य हज समिति ने चयनित यात्रियों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। समिति ने साफ किया है कि हर यात्री को अपना मूल पासपोर्ट अपने पास सुरक्षित रखना होगा। पासपोर्ट की वैधता 31 दिसंबर 2026 तक होना अनिवार्य है और उसमें कम से कम दो खाली पृष्ठ होने चाहिए। साथ ही पासपोर्ट में दर्ज नाम, फोटो और अन्य विवरण हज आवेदन के अनुसार ही होने चाहिए, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें: 30 साल पुराने चुनाव हिंसा केस में Raj Babbar बरी, कोर्ट ने सजा रद्द कर सभी आरोप खत्म किए

यात्रा प्रक्रिया को लेकर भी सख्ती बढ़ा दी गई है। अब सभी यात्रियों के लिए अपनी फ्लाइट की पुष्टि करना जरूरी कर दिया गया है। इसके लिए हज समिति के पोर्टल या हज सुविधा ऐप का उपयोग करना होगा और कन्फर्मेशन की रसीद सुरक्षित रखनी होगी। यही रसीद हज किट प्राप्त करते समय दिखानी अनिवार्य होगी।

समय को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों को अपने निर्धारित प्रस्थान केंद्र पर कम से कम 24 घंटे पहले पहुंचना होगा, जबकि जो यात्री सीधे एयरपोर्ट जाएंगे, उन्हें उड़ान से 6 घंटे पहले पहुंचना जरूरी है। इसके अलावा, सभी जरूरी दस्तावेजों की पहले से जांच करने की सलाह दी गई है, जिसमें पासपोर्ट, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, टीकाकरण प्रमाण पत्र, भुगतान रसीद और यात्रा पुष्टि रसीद शामिल हैं।

हज समिति ने यह भी बताया है कि यात्रियों को हज किट जिसमें पहचान पत्र, बैग और स्मार्ट घड़ी जैसी जरूरी चीजें शामिल होंगी प्रस्थान केंद्र से ही दी जाएगी। यदि किसी कारणवश कोई अन्य व्यक्ति किट प्राप्त करता है, तो उसे अधिकृत पत्र, आधार कार्ड और संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---