---Advertisement---

Ram Navami पर जमशेदपुर में सख्त ट्रैफिक प्लानः 27 से 29 मार्च तक भारी वाहनों पर रोक, रूट डायवर्ट

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Strict traffic plan in Jamshedpur for Ram Navami

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: Ram Navami 2026 के अवसर पर शहर में सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने व्यापक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) के कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 27 और 28 मार्च को शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर कड़े प्रतिबंध लागू रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Haj 2026 के लिए सख्त गाइडलाइन जारी, पासपोर्ट, फ्लाइट कन्फर्मेशन और समय नियम अनिवार्य

यातायात प्रतिबंधों का विवरण:

27 मार्च 2026 (शुक्रवार): सुबह 06:00 बजे से सुबह 11:30 बजे तक और फिर दोपहर 13:00 बजे से रात 11:00 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा (बसों को छोड़कर)। 28 मार्च 2026 (शनिवार): दोपहर 13:00 बजे से अगले दिन (29 मार्च) सुबह 06:00 बजे तक सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों, बसों और भारी वाहनों का परिचालन पूर्णतः बंद रहेगा।

ऑटो और तीन पहिया वाहनः 28 मार्च को दोपहर 14:00 बजे से रात 10:00 बजे तक साकची गोलचक्कर, गोलमुरी चौक, बंगाल क्लब, पुराने कोर्ट मोड़ और स्वर्ण रेखा घाट जाने वाले मार्गों पर तीन पहिया वाहनों का चलना मना है। प्रशासन की अपीलः पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए इन प्रतिबंधों को ध्यान में रखकर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---