---Advertisement---

चाईबासा में NEET UG 2026 को लेकर सख्ती, परीक्षा केंद्रों का DC-SP ने किया निरीक्षण

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Strictness regarding NEET UG 2026 in Chaibasa

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: चाईबासा में 3 मई 2026 को होने वाली NEET UG परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त तरीके से कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। परीक्षा से पहले जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने संयुक्त रूप से शहर के दोनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इनमें सीएम उत्कृष्ट जिला स्कूल और +2 मांगीलाल रूंगटा उच्च विद्यालय शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: रांची एयरपोर्ट रोड बना नो पार्किंग जोन, हिनू से हेथु चौक तक सख्ती से लागू होगा नया नियम

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश जांच, बायोमेट्रिक उपस्थिति, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने साफ निर्देश दिया कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्ष माहौल में आयोजित किया जाए।

प्रशासन की ओर से बताया गया कि परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। इसके बाद किसी भी छात्र को अंदर जाने नहीं दिया जाएगा।

इसके अलावा दोनों केंद्रों पर बिजली, पेयजल, शौचालय और अन्य जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि सभी पदाधिकारी और केंद्र अधीक्षक आपसी समन्वय बनाकर परीक्षा को सफल और नकल मुक्त बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version