जिले के 108 एंबुलेंस चालकों की हड़ताल स्थगित

By Riya Kumari

Published :

Follow
जिले के 108 एंबुलेंस चालकों की हड़ताल स्थगित

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर :  विभिन्न मांगों को लेकर 26 अक्तूबर से शुरू होने वाली 108 एंबुलेंस चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी गई है। स्वास्थ्य झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ (संबद्ध-भारतीय मजदूर संघ) के प्रतिनिधिमंडल की स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में मिले आश्वासन के बाद यह निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़े : जिले में 1.94 करोड़ से होगा 13 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

 इससे पूर्वी सिंहभूम जिला में चल रही सभी 16 एंबुलेंस सामान्य रूप से काम करेंगी। संघ के राज्य अध्यक्ष नीरज तिवारी और जिला अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के साथ हुई बैठक में उनकी मांगों और समस्याओं को जायज मानते हुए समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल का आश्वासन मिला।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---