Dr Abhishek Child Care

151 मॉडिफाइड साइलेंसर कुचलकर पुलिस ने दिया सख्त संदेश

By Aditi Pandey

Published :

Follow
strong message by crushing 151 modified silencers
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: शहर के सड़कों पर तेज आवाज करने वाले 151 मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर दहशत और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बाइकर्स के खिलाफ जिला पुलिस ने बुधवार को सख्त और प्रतीकात्मक कार्रवाई की। सिटी एसपी कुमार शिवाशिष के नेतृत्व में साकची में जब्त किए गए 151 अवैध साइलेंसरों पर सार्वजनिक रूप से बुलडोजर चलवाकर उन्हें नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई के जरिए पुलिस ने साफ कर दिया कि शहर की शांति भंग करने वालों के लिए अब कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

यह भी पढ़ें: दिव्यांगों के लिए कैब सेवाएं सुलभ बनाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से मांगी मदद

पुलिस के अनुसार, बीते कुछ समय से रिहायशी इलाकों, अस्पतालों और शांत क्षेत्रों से तेज आवाज वाले साइलेंसरों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। सिटी एसपी ने कहा कि जमशेदपुर एक शांत और व्यवस्थित शहर है, जहां कुछ लोग साइलेंसर मॉडिफाई कर स्टंटबाजी और असामाजिक व्यवहार प्रदर्शित कर रहे थे। यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आम नागरिकों, विशेषकर मरीजों और बुजुर्गों के लिए गंभीर परेशानी का कारण भी बन रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की हरकतें मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 182 समेत अन्य प्रावधानों के तहत दंडनीय हैं। पुलिस न केवल ऐसे साइलेंसर जब्त कर रही है, बल्कि भारी जुर्माना भी वसूला जा रहा है। साथ ही, नियम तोड़ने वाले वाहनों को लंबे समय तक कानूनी प्रक्रिया में रखकर सख्त संदेश देने की रणनीति अपनाई जा रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version