Dr Abhishek Child Care

जेवियर पब्लिक स्कूल में नशे के खिलाफ बच्चों ने बुलंद की आवाज, पोस्टर और भाषण से दिया संदेश

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Students at Xavier Public School raised their voices against substance abuse
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में 26 जून 2026 शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिससे की एक नशा मुक्त समाज का निर्माण किया जा सके|

यह भी पढ़े : जेवियर पब्लिक स्कूल, डोरकासाई में बच्चों ने दिया समाज को नशा मुक्ति का महत्वपूर्ण संदेश

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए ज्ञानवर्धक स्पीच से हुई जिसके माध्यम से बच्चों ने अपने विचारों को साझा करते हुए यह समझाने की कोशिश की कि कैसे नशा व्यक्ति के शरीर, मन और समाज तीनों को नुकसान पहुँचाती है| यह केवल हमारे स्वास्थ्य को ही खराब नहीं करती अपितु हमारे भविष्य को भी अंधकार मय बना देती है | हमें एक स्वस्थ और समृद्ध समाज के निर्माण के लिए नशा मुक्त जीवन को अपनाना अति आवश्यक है तथा इस अवसर पर सभी ने नशे से दूर रहने का भी प्रण लिया| तत्पश्चात बच्चों ने रंग बिरंगे पोस्टर बनाकर तथा नशा छोड़ो जीवन जोड़ो जैसे नारों के माध्यम से नशे के खिलाफ अपने विचारों को व्यक्त किया |

इस अवसर पर एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था जिसमें सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया| इस प्रकार यह पूरा कार्यक्रम सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ |

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version