सोशल संवाद / जमशेदपुर : झारखंड सरकार ने राज्य के पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग छात्रों को उद्योगों के अनुरूप तैयार करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग और एनआईटी जमशेदपुर के बीच एमओयू के तहत छात्रों को अब उच्च स्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण शुरू किया गया है। योजना का उद्देश्य छात्रों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें व्यावहारिक अनुभव और इंडस्ट्री-रेडी में स्किल्स प्रदान करना है। इसके तहत झारखंड तकनीकी विश्वविद्यालय ने ईवन सेमेस्टर इंटर्नशिप को अनिवार्य किया है।
यह भी पढ़े : Fuel Consumption Report: मई 2026 में LPG बिक्री 24% घटी, पेट्रोल-डीजल की मांग में जोरदार बढ़ोतरी
इस योजना के अंतर्गत हर वर्ष करीब 600 से अधिक छात्रों को छह सप्ताह की गहन ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र एनआईटी जमशेदपुर है, जबकि सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, रांची को भी इसमें शामिल किया गया है। योजना के तहत छात्रों को आधुनिक प्रयोगशालाओं में ऑन-फील्ड और लैब ट्रेनिंग, विशेषज्ञों से मेंटरशिप और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स जैसी नई तकनीकों का ज्ञान मिलेगा। इस ट्रेनिंग के बदले उन्हें शैक्षणिक क्रेडिट भी प्रदान किया जाएगा, जिससे उनकी पढ़ाई और रोजगार के अवसर दोनों मजबूत होंगे।









