Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण, निर्धारित दर पर ईंधन उपलब्ध कराने के निर्देश

By Riya Kumari

Published :

Follow
अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण, निर्धारित दर पर ईंधन उपलब्ध कराने के निर्देश
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / सरायकेला : उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला अभिनव प्रकाश ने क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर तथा वितरण व्यवस्था की गहन जांच की गई।

यह भी पढे : सरायकेला में अवैध महुआ शराब अड्डों पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 ठिकाने ध्वस्त

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में जमाखोरी, कालाबाजारी या उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी उपभोक्ताओं को निर्धारित सरकारी दर पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है तथा पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसडीओ ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं। क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध है तथा प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से यह भी अपील की है कि यदि कहीं ईंधन वितरण में गड़बड़ी, कृत्रिम कमी या किसी प्रकार की अनियमितता दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator