सोशल संवाद/डेस्क : आज दिनांक 08.03.2026 दिन रविवार को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला दुमका का प्रतिनिधि मंडल प्रांत सचिव डॉ अमुल्य कुमार पाल के नेतृत्व में भारतीय लोक सेवा आयोग में 41 वीं रैंक लाकर दुमका को गौरवान्वित करने वाली सुदिपा दत्ता से मिल कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

ये भी पढे : सांसद के कार्यालय सहायक स्वरूप चक्रवर्ती का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सांसद व विधायक
तथा उन्हें अंग वस्त्र , मोमेंटो तथा पुस्तक देकर सम्मानित किया। प्रतिनिधि मंडल में प्रमंडल संयोजक अनय कुमार ओझा , जिला उपाध्यक्षा नेहा सिंह , जिला सचिव ऋषभ कुमार गण , महिला आयाम प्रमुख बॉबी सिंह , राकेश सिंह , शेखर चौहान आदि शामिल रहे।









