---Advertisement---

झारखंड पुलिस की नई पहल: अब मोबाइल और ई-मेल से भेजा जाएगा समन, जांच प्रक्रिया होगी तेज

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Summons will now be sent via mobile and email झारखंड

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: झारखंड में पुलिस व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। अब संदिग्धों और आरोपितों को समन भेजने के लिए पुलिस को बार-बार कागजी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। जल्द ही झारखंड पुलिस मोबाइल और ई-मेल के जरिए ई-समन भेजने की व्यवस्था शुरू करने जा रही है।

यह भी पढ़ें: India में रसोई गैस इमरजेंसी लागू: सरकार का तेल कंपनियों को प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश

इस नई प्रणाली को क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम यानी CCTNS के माध्यम से लागू किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक जिले में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जो ई-समन एप के संचालन की जिम्मेदारी संभालेगा।

पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में रांची, जमशेदपुर और धनबाद समेत सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को निर्देश भेजे हैं। जिलों से कहा गया है कि ई-समन एप के लिए नोडल अधिकारी नामित कर उनका विवरण 8 मार्च तक मुख्यालय को भेजा जाए।

यह नई व्यवस्था भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के प्रावधानों के अनुरूप लागू की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ई-समन व्यवस्था लागू होने से समय और कागज दोनों की बचत होगी। साथ ही पुलिस का मैनपावर भी बचेगा और समन मिलने में होने वाली देरी की शिकायतें भी कम होंगी।

नई प्रणाली लागू होने के बाद नोडल अधिकारी अपने यूजर आईडी के माध्यम से थानों के अधिकारियों के लिए भी लॉगिन बनाएंगे, जिससे समन भेजने की पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से पूरी की जा सकेगी। झारखंड पुलिस का मानना है कि इस डिजिटल पहल से पुलिस की कार्यप्रणाली और अधिक तेज और पारदर्शी बनेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---