टाटा मोटर्स के नए प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी बने

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
टाटा मोटर्स के नए प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी बने

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटा मोटर्स, जमशेदपुर प्लांट के प्लांट हेड रविन्द्र कुलकर्णी का तबादला हो गया है। रविन्द्र कुलकर्णी को पुणे में एमई हेड बनाया गया है। रविन्द्र कुलकर्णी, जमशेदपुर प्लांट में 2 वर्ष 2 महीने के करीब प्लांट हेड रहे है। रविन्द्र कुलकर्णी पुन: अपने पुराने कार्यस्थल पुणे जा रहे है।

यह भी पढ़े : टाटा स्टील वायर डिवीजन कर्मचारियों के बीच बंटेंगे 2.22 करोड़ बोनस, कर्मचारियों को मिलेगा अधिकतम 64 हजार व न्यूनतम 16,500 रुपये

Sunrise Enclave

वहीं दूसरी ओर जमशेदपुर प्लंाट के नए हेड सुनील कुमार तिवारी होंगे। इस सबंध में आधिकारिक सर्कुलर कंपनी के अधिकारियों को जारी हो गया है। वे 15 अक्टूबर से पदभार लेंगे। सुनील कुमार तिवारी वर्तमान में टाटा मोटर्स पुणे प्लांट के प्लांट हेड है। मालूम हो कि कंपनी औसतन 3 वर्षों में प्लांट हेड का तबादला करती रहती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---