Sunny Deol New Movie: सिगरेट और बढ़ी दाढ़ी के साथ सनी देओल का खूंखार लुक, फिल्म ‘सूर्या’ का मोशन पोस्टर रिलीज

By Riya Kumari

Published :

Follow
Sunny Deol New Movie: सिगरेट और बढ़ी दाढ़ी के साथ सनी देओल का खूंखार लुक, फिल्म ‘सूर्या’ का मोशन पोस्टर रिलीज

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता Sunny Deol एक बार फिर अपने नए अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ का फर्स्ट लुक और मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है। पोस्टर में सनी देओल बढ़ी हुई दाढ़ी, चेहरे पर गंभीर भाव और होठों के बीच सुलगती सिगरेट के साथ नजर आ रहे हैं। उनका यह रफ और रहस्यमयी अंदाज फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है।

यह भी पढे : आमिर खान की भतीजी जायन मैरी खान ने दिखाए चोट के निशान, CJP प्रदर्शन के दौरान हुई थीं हिरासत में

अतीत और वर्तमान के बीच उलझे नजर आएंगे Sunny Deol

फिल्म के पोस्टर की टैगलाइन है, ‘अतीत और वर्तमान के बीच उलझा हुआ, वह सच का पता लगाता है।’ इससे संकेत मिलता है कि कहानी पुराने रहस्यों, अपराध और सच्चाई की तलाश के इर्द-गिर्द घूमेगी।

सनी देओल इस फिल्म में एक अलग और गंभीर भूमिका में दिखाई देंगे। उनका लुक उनकी पिछली फिल्मों के पारंपरिक एक्शन अंदाज से अलग नजर आ रहा है। हालांकि, मेकर्स ने कहानी के सभी पहलुओं और किरदारों के बारे में अभी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।

रवि किशन समेत कई कलाकार आएंगे नजर

‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ में सनी देओल के साथ रवि किशन, प्रज्ञा जायसवाल, जिशु सेनगुप्ता, टीनू आनंद, मनीष वाधवा और तनुश्री चक्रवर्ती भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म का निर्देशन एम. पद्मकुमार कर रहे हैं। इसका निर्माण एमएम मूवीज के बैनर तले किया गया है। फिल्म की स्टारकास्ट और क्राइम-थ्रिलर शैली इसे लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा रही है।

कब रिलीज होगी सनी देओल की ‘सूर्या’?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फर्स्ट लुक जारी होने के बाद अब दर्शकों को इसके टीजर, ट्रेलर और कहानी से जुड़ी अन्य जानकारियों का इंतजार है।

सोशल मीडिया पर चर्चा में आया नया लुक

फिल्म का मोशन पोस्टर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सनी देओल के नए अंदाज को लेकर प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई प्रशंसकों ने उनके लुक की तारीफ की है और फिल्म को लेकर उत्साह जताया है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सनी देओल का यह रहस्यमयी किरदार बड़े पर्दे पर दर्शकों को कितना प्रभावित करता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version