आरई कॉलोनी में मां काली पूजा में शामिल हुए सन्नी उरांव, शहर की खुशहाली की कामना

By Riya Kumari

Published :

Follow
आरई कॉलोनी में मां काली पूजा में शामिल हुए सन्नी उरांव, शहर की खुशहाली की कामना

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : आर. ई. कॉलोनी स्थित मां काली मंदिर में आयोजित भव्य काली पूजा समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव सपरिवार शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मां काली का दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और शहरवासियों की सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

यह भी पढे : बाबूलाल मरांडी ने लौटाई 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी, CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

Sunrise Enclave

पूजा-अर्चना के बाद नगर परिषद अध्यक्ष न्यू ग्रीन क्लब, आर. ई. कॉलोनी की ओर से आयोजित रंगारंग आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं के साथ सांस्कृतिक संध्या का आनंद लिया।

इस अवसर पर सन्नी उरांव ने कहा कि मां काली की असीम कृपा सभी लोगों पर बनी रहे। उन्होंने कामना की कि शहर निरंतर विकास और समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़े तथा सभी नागरिकों के जीवन में सुख-शांति बनी रहे।

आयोजकों और कलाकारों को दी बधाई

नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने भव्य आयोजन के लिए न्यू ग्रीन क्लब, आर. ई. कॉलोनी के सभी पदाधिकारियों, आयोजकों और समिति के सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

वहीं, आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में प्रस्तुति देने पहुंचे बाहरी कलाकारों की कला की सराहना करते हुए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

SEO Title: आरई कॉलोनी में मां काली पूजा में शामिल हुए सन्नी उरांव, शहर की खुशहाली की कामना

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---