---Advertisement---

चक्रधरपुर नगर परिषद में सन्नी उरांव की ऐतिहासिक जीत, 1061 वोट से दर्ज की बड़ी बढ़त

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Sunny Oraon wins historic victory चक्रधरपुर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: चक्रधरपुर में नगर परिषद चुनाव में जनता ने ऐतिहासिक जनादेश देते हुए सन्नी उरांव को अध्यक्ष पद के लिए चुन लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजय सिंह गगराई को 1061 मतों से हराकर जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें: मानगो नगर निगम को मिला पहला मेयर

परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर में जगह-जगह जश्न का माहौल रहा और ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला गया। चक्रधरपुर पहुंचने पर सन्नी उरांव का भव्य स्वागत किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

नव निर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी जीत का श्रेय जनता को देते हुए कहा कि यह जीत आम लोगों के विश्वास की जीत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि चुनाव के दौरान किए गए सभी वादों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा, ताकि शहर की समस्याओं का जल्द समाधान हो सके। नगर परिषद के नए नेतृत्व से अब शहर के विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version