Dr Abhishek Child Care

महेंद्र सिंह धोनी के घर पहुचे सुरेश रैना, देउड़ी मंदिर के किये दर्शन

By Akash

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क : भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी की दोस्ती के बारे में हर कोई जानता है| वही रांची में खेलने आये सुरेश रैना और धोनी से न मिले ऐसा कैसे हो सकता है| तो आपको बतादे लीजेंडरी क्रिकेट लीग में हैदराबाद के तरफ से खेल रहे सुरेश रैना तमाड़ स्थित प्रसिद्ध दिउड़ी मंदिर पहुंचे. इसके बाद उनहोने बुधवार की शाम चार बजे मंदिर पहुंचकर माता दिउड़ी की पूजा-अर्चना की.

इसके बाद सुरेश रैना अपने जिगरी दोस्त एमएस धोनी से मिलने धोनी के फार्म हाउस जाकर एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी से मुलाकात की और साथ में भोजन भी किए. इस बात की जानकारी सुरेश रैना ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए कहा, और कैप्शन में लिखा’भोजन के लिए धन्यवाद साक्षी और माही भाई’|

भारत के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को भी धोनी ने डिनर पर आमंत्रित किया था। उन्होंने भी भारत के पूर्व कप्तान को धन्यवाद देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “धन्यवाद माही भाई… मुझे डिनर पर बुलाने के लिए! भगवान आपको और परिवार को आशीर्वाद दें।”

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator