Advertisement 2

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पर सस्पेंस जारी, आज हो सकती हैं नाम की घोषणा 

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद डेस्क : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल करने के चार दिन बाद भी कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर मंथन जारी है । मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी के दो दिग्गजों सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार के बीच चल रहे शह और मात के खेल ने आलाकमान के सामने असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। बुधवार सुबह होते ही एक बार फिर ‘कर्नाटक का सीएम कौन बनेगा’ इस पर चर्चा होने लगी है।

बता दें, शिवकुमार मंगलवार सुबह राजधानी पहुंचे थे। शाम को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से करीब आधे घंटे तक मुलाकात की थी। वहीं, सिद्धरमैया और राहुल की भी खरगे से मुलाकात हुई थी। खरगे ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला से भी लंबी बातचीत की। कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष खरगे ने कर्नाटक में सीएम पद को लेकर सभी पक्षों के साथ बैठकें की है। अब वह सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ बातचीत के बाद अंतिम फैसला लेंगे। सिद्धारमैया को कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे गुरुवार को सिद्धारमैया के नाम की घोषणा कर सकते हैं।

इधर सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि सिद्धारमैया को कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे गुरुवार को सिद्धारमैया के नाम की घोषणा कर सकते हैं. डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री की रेस में पीछे छूट गये हैं।

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version