Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

आदित्यपुर में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, कमरे से देसी कट्टा मिलने पर जांच तेज

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Suspicious death of a young man in Adityapur sparks sensation
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया रेलवे स्टेशन के समीप एक किराये के मकान से 35 वर्षीय युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान सपन दास (35) के रूप में हुई है. पुलिस ने शव के पास से एक देसी कट्टा भी बरामद किया है. प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है.

यह भी पढ़े : गोलमुरी में दर्दनाक सड़क हादसा, बिजली के पोल से टकराई बाइक; 37 वर्षीय युवक की मौत

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

जानकारी के अनुसार कमरे से बदबू आने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी परिजनों को दी. परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां सपन दास लहूलुहान अवस्था में मृत पाया गया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटनास्थल से देसी कट्टा बरामद होने के कारण पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है.

बताया गया कि सपन दास शादीशुदा था. उसकी पत्नी और दो बच्चे सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुईयांडीह में रहते हैं. करीब चार माह पूर्व सपन गम्हरिया रेलवे स्टेशन के समीप किराये के मकान में रहने आया था. वह आरकेएफएल कंपनी में काम करता था. स्थानीय स्तर पर यह भी जानकारी सामने आई है कि वह यहां किसी दूसरी महिला के साथ रह रहा था.

मृतक की पत्नी की शिकायत पर उक्त महिला के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की बात सामने आई है. हालांकि, युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा. पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator