---Advertisement---

बोलानी मे स्वामी विवेकानंद की 162वाँ जयंती हर्षोल्लास पूवर्क मनाया गया

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल(रिपोर्ट- संजय सिन्हा) : बोलानी टाउनशिप क्षेत्र मे बोलानी सेल कंपनी के खेल एवं सास्कृतिक कमिटी के तत्वावधान मे  स्वामी विवेकानंद की 162वाँ जयंती मनाई गई।इस कार्यक्रम के आरंभ मे गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा विधिपूर्वक मंत्रोच्चार के साथ स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की पूजन की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बोलानी सेल लौह अयस्क खादान के मुख्य महाप्रबंधक जयदेव चट्टोपाध्याय ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर फुल ,मालाऐ अर्पित की।

इसके बाद कार्यक्रम मे उपस्थित बोलानी सेल कंपनी के विभिन्न  विभागो के अधिकारी, विभिन्न  श्रमिक संगठनों प्रतिनिधि मंडल सदस्य, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं नै स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर बारी बारी से पुष्प, फूल मालाऐ अर्पित किया।इस अवसर पर उपस्थित लोगो ने स्वामी विवेकानंद के द्वारा किए गए कार्यो को याद किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---