मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा का हुआ सम्मान

सोशल संवाद/जमशेदपुर : रविवार की शाम को बिष्टुपुर गुरुद्वारा साहिब परिसर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में आईसीएसइ एवं सीबीएसई में अव्वल आये सिख बच्चो को मोमेंटो ओर सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे अमरप्रीत सिंह काले का स्वागत करते हुए फेडरेशन अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने शॉल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया । इस दौरान अव्वल आये बच्चो को मुख्य अतिथि अमरप्रीत सिंह काले एवं सतनाम सिंह गंभीर ने मोमेंटो ओर सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

इस दौरान समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने प्रतिभावान बच्चो को यंग अचिवर्स अवार्ड से सम्मानित करते हुए कहा कि पंख भी है उड़ान भी है हौसलों में जान भी है इन फड़कती भुजाओं में आसमां छूने का अरमान भी है। उन्होंने सभी प्रतिभाशाली बच्चों को बधाई दी।

इसके साथ ही अमरप्रीत सिंह काले ने ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन द्वारा छात्रों के सम्मान में आयोजित प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को सम्बोधित किया।

समारोह के आयोजनकर्ता सतनाम सिंह गंभीर ने कहा कि शिक्षा का सम्मान आवश्यक रूप से होना चाहिए और फेडरेशन छात्रों का सम्मान आगे भी करती रहेगी। मोहिंदर सिंह भुईं ने कहा कि प्रतिभावान बच्चो का सम्मान और हौसला अफजाई बहुत जरूरी है। बिष्टुपुर गुरुद्वारा के अध्यक्ष प्रकाश सिंह ने कहा की विद्यार्थियों की प्रतिस्पर्धा खुद अपने आप से करनी चाहिए यही जज्बा उनको सफलता दिला सकता है। बिस्टुपुर गुरुद्वारा के महासचिव त्रिलोक सिंह ने फेडरेशन की पूरी टीम को बधाई दी।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अमरजीत सिंह भामरा, इंदरजीत सिंह पनेसर , इंदरपाल सिंह, मनमीत लूथरा, , मंजीत सिंह गिल , अमरजीत सिंह, अवतार सिंह, इंदरपाल सिंह, सरबजीत सिंह भुल्लर, मनप्रीत सिंह, प्रीतपाल सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

13 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

13 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

14 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

14 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

14 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

15 hours ago