---Advertisement---

Concert में Talha Anjum ने लहराया भारतीय तिरंगा, पाकिस्तान में मचा बवाल

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Talha Anjum waved the Indian tricolor at a concert

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: नेपाल में हुए एक Live Concert के दौरान पाकिस्तान के मशहूर रैपर Talha Anjum ने सभी को हैरान कर दिया। परफॉर्मेंस के दौरान उन्होंने अचानक भारतीय तिरंगा उठाया और उसे पूरे गर्व के साथ लहराया। इतना ही नहीं, तल्हा ने तिरंगे को अपने कंधों पर रखकर अपना गाना भी परफॉर्म किया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया है।

यह भी पढ़ें: इस्लामाबाद कोर्ट के पास भीषण सुसाइड अटैक, आग का गोला बनी कार — 12 की मौत, कई घायल

भारत में फैन्स तल्हा के इस कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग इसे दो देशों के बीच प्यार और सम्मान का संदेश मान रहे हैं। वहीं पाकिस्तान में इस वीडियो के बाद काफी विवाद खड़ा हो गया है। कई पाकिस्तानी यूजर्स तल्हा की आलोचना कर रहे हैं और इसे गलत कदम बता रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण आलोचना और ज्यादा बढ़ गई है।

ट्रोलिंग बढ़ने के बाद तल्हा अंजुम ने X (Twitter) पर एक पोस्ट शेयर कर आलोचकों को जवाब दिया। उन्होंने लिखा, “मेरे दिल में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है। मेरी कला की कोई सीमा नहीं है। अगर भारत का झंडा लहराने से विवाद होता है, तो होने दो मैं फिर ऐसा करूंगा। मैं सरकार, मीडिया और प्रोपेगेंडा से प्रभावित नहीं होता।” उनकी यह प्रतिक्रिया भी खूब वायरल हो रही है।

तल्हा अंजुम पाकिस्तान के जाने-माने रैपर, सॉन्गराइटर और परफॉर्मर हैं। उनकी उम्र 30 साल है और वह कराची के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है और उनके गाने युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं। साल 2024 में उन्होंने शॉर्ट फिल्म ‘कटार कराची’ से एक्टिंग में भी कदम रखा था।

अब देखना यह होगा कि उनके इस कदम के बाद यह मामला और कितना बड़ा रूप लेता है लेकिन फिलहाल इतना तय है कि तल्हा ने संगीत की दुनिया में एक बड़ा और साहसी संदेश ज़रूर दिया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version