तमिलनाडु- तांत्रिक के पास 50 लड़कियों के अश्लील वीडियो मिले:हिडन कैमरे से रिकॉर्डिंग की, डॉर्क वेब पर बेचा; पुलिस ने अरेस्ट किया

By Riya Kumari

Published :

Follow
तमिलनाडु- तांत्रिक के पास 50 लड़कियों के अश्लील वीडियो मिले:हिडन कैमरे से रिकॉर्डिंग की, डॉर्क वेब पर बेचा; पुलिस ने अरेस्ट किया

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : तमिलनाडु के सेलम में पुलिस ने एक तांत्रिक को महिलाओं और नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने के आरोप में रविवार को अरेस्ट किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी विजयराजा (50) वाझापाड़ी के पास एक तंत्र-मंत्र केंद्र चलाता था।

यह भी पढे : इस वर्ष 7220 की हुई एचआईवी जांच, 3410 को संक्रमण

Sunrise Enclave

वह पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं और लड़कियों के वीडियो हिडन कैमरों से रिकॉर्ड करता था और उन्हें डार्क वेब पर बेच देता था। आरोपी के पास से एक लैपटॉप बरामद किया गया जिसमें महिलाओं और स्कूली छात्राओं के 50 से अधिक वीडियो मिले।

पुलिस के मुताबिक, कुछ महिलाओं को कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिला पानी या प्रसाद देकर बेहोशी की हालत में उनके वीडियो बनाए गए।

चंदा लेने पहुंची स्टूडेंट के साथ गंदी हरकत की कोशिश, तभी पकड़ा गया

मामला तब सामने आया, जब विनायक चतुर्थी के लिए चंदा लेने पहुंची एक स्कूली छात्रा के साथ उसने कथित तौर पर छेड़छाड़ करने की कोशिश की।

छात्रा ने डरकर अपने परिवार को जानकारी दी। इसके बाद परिजन और स्थानीय युवकों ने उसके ‘शनीश्वर’ नाम के केंद्र पर पहुंचकर उसे पकड़ने की कोशिश की। भीड़ को देखकर आरोपी ने परिसर में ताला लगाया और वहां से भाग गया।

बाद में स्थानीय लोगों ने उसे पास में छिपे होने की जानकारी मिलने पर पकड़ लिया और वाझापाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया।

बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री बंद हुई, काम छूटा तो बाबा बना

पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले एक बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। उसके बंद होने के बाद उसने खुद को बाबा और तंत्र-मंत्र का जानकार बताना शुरू किया था।

आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि एक वेबसाइट ऐसे वीडियो के बदले उसे पैसे देती थी। वह महिलाओं के वीडियो बनाकर उस वेबसाइट पर भेजता था।

पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने की जांच की जा रही है कि इस अपराध में कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क भी शामिल है या नहीं। आरोपी का मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरण भी जब्त किए गए हैं। जांच जारी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---