Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

टाटा कमिंस कर्मचारियों को मिलेंगे 20 प्रतिशत बोनस; अधिकतम 1 लाख 37 हजार 807 रुपये तथा न्यूनतम 71 हजार 358 रुपये 20 पैसे मिलेंगे

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
टाटा कमिंस कर्मचारियों को मिलेंगे 20 प्रतिशत बोनस
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटा कमिंस प्रबंधन तथा टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के बीच 20 प्रतिशत बोनस पर समझौता हस्ताक्षरित हो गया। टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन की वर्तमान टीम आठ वर्षों के बाद कर्मचारियों को 20 प्रतिशत बोनस दिलाने में सफलता पायी है। सोमवार को हुए समझौते के मुताबिक कर्मचारियों को अधिकतम 1 लाख 37 हजार 807 रुपये तथा न्यूनतम 71 हजार 358 रुपये 20 पैसे मिलेंगे। कर्मचारियों का औसत बोनस राशि 1 लाख 12 हजार 989 रुपये 70 पैसे होगा। बोनस की राशि अगले दो दिनों में कर्मचारियों के बैंक खाते में भेज दी जाएगी।

यह भी पढ़े : टाटा स्टील यूआईएसएल ने 2023-24 में 678 कर्मचारियों के लिए 7.91 करोड़ रुपये के वार्षिक बोनस की घोषणा की

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

इस समझौते से 779 कर्मचारियों के बीच 8 करोड 90 लाख रुपये बंटेंगे। बोनस समझौते के साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्रोडक्शन, मुनाफा तथा बीआइएस भी तय कर दिये गये। समझोते पर प्रबंधन की ओर से मैनुफैक्चरिंग डायरेक्टर एंड सप्लाय चेन रॉबिन मथाई, प्लांट हेड रामफल नेहरा, एचआर के जीएम भीकम सिंह आदि तथा यूनियन से अध्यक्ष दीप्तेंदू चक्रवर्ती, महासचिव सुमित कुमार आदि ने हस्ताक्षर किये।

यह प्रतिशत बोनस मजदूरों के कड़ी मेहनत का नतीजा है और प्रबंधन के पूरी सहयोग के कारण ले पाए हैं। यूनियन की बीआइएस टीम का भी बहुत बड़ा योगदान है। मैं इस बोनस के अवसर पर टाटा कमिंस के सभी कर्मचारियों को दुर्गा पूजा व दीपावली और छठ की ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।

अंतिम बार 2015-16 में मिला था 20 प्रतिशत बोनस

टाटा कमिंस के कर्मचारियों को आठ वर्ष पूर्व 2015-16 के लिए अंतिम बार 20 प्रतिशत बोनस मिला था। इसके पहले 2004-05 में 20 प्रतिशत बोनस मिला था। इस वर्ष 20 प्रतिशत बोनस मिलने का कारण वर्ष 2022 में यूनियन की वर्तमान नेतृत्व ने बोनस के मैट्रिक्स में सुधार कराने में सफलता पायी। परिणामस्वरुप पिछले वर्ष 19.5 प्रतिशत बोनस कराने में सफल हुए तो इस वर्ष 20 प्रतिशत बोनस मिला। जबकि वर्ष 2021-22 में 18.5 प्रतिशत, वर्ष 2020-21 में 18.5 प्रतिशत तथा वर्ष 2019-20 में 8.33 प्रतिशत बोनस मिला था।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator