---Advertisement---

Tata Motors ने लॉन्च किए 7 से 55 टन सेगमेंट में 17 नई पीढ़ी के ट्रक, बदलेगा लॉजिस्टिक्स सेक्टर

By Riya Kumari

Published :

Follow
Tata Motors

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : भारत का ट्रकिंग और लॉजिस्टिक्स सेक्टर तेजी से आधुनिक हो रहा है। बेहतर हाईवे नेटवर्क, कड़े सेफ्टी नियम और बढ़ती ऑपरेटिंग कॉस्ट के कारण फ्लीट ओनर्स अब ऐसे ट्रकों की तलाश में हैं जो सुरक्षित, किफायती और टेक्नोलॉजी से लैस हों। इसी जरूरत को देखते हुए Tata Motors ने भारत में 7 टन से 55 टन सेगमेंट में 17 नई पीढ़ी के कमर्शियल व्हीकल्स लॉन्च किए हैं।

यह भी पढे : AI की काली सच्चाई! क्या अब AI खुद साइबर हमले करने लगा है? चौंकाने वाला खुलासा सामने आया

कंपनी का दावा है कि ये नए ट्रक सेफ्टी, माइलेज, प्रॉफिटेबिलिटी और सस्टेनेबिलिटी के नए बेंचमार्क सेट करेंगे।

Tata Motors ने क्या-क्या लॉन्च किया?

Tata Motors ने ILMCV सेगमेंट में Tata Azura को पेश किया है। इसके साथ ही Tata Trucks.ev के तहत 7 से 55 टन तक के इलेक्ट्रिक ट्रक भी लॉन्च किए गए हैं। इसके अलावा कंपनी ने अपने लोकप्रिय Prima, Signa और Ultra प्लेटफॉर्म को भी बड़े अपग्रेड के साथ पेश किया है।

कंपनी का फोकस केवल नए मॉडल पर नहीं, बल्कि सेफ्टी, माइलेज और ड्राइवर कम्फर्ट जैसी समस्याओं के समाधान पर भी है।

Tata Azura: ILMCV सेगमेंट के लिए ऑल-न्यू ट्रक

Tata Azura को 7 टन से 19 टन कैटेगरी में उतारा गया है। इसमें नया 3.6-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और फ्यूल एफिशिएंसी देने में सक्षम है।
इसमें ऑल-न्यू वॉकथ्रू केबिन, D+2 सीटिंग, रिक्लाइनिंग सीट्स, ज्यादा स्टोरेज और एर्गोनॉमिक डिजाइन दिया गया है।

यह ट्रक ई-कॉमर्स, FMCG, व्हाइट गुड्स, कंस्ट्रक्शन, एग्रीकल्चर और रीजनल लॉजिस्टिक्स के लिए उपयुक्त है।

Tata Trucks.ev: 7 से 55 टन तक इलेक्ट्रिक ट्रक

कमर्शियल सेगमेंट में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग को देखते हुए Tata Motors ने Tata Trucks.ev लॉन्च किया है। ये ट्रक I-MOEV आर्किटेक्चर पर आधारित हैं।

इसमें शामिल हैं:

  • Ultra EV (7T, 9T, 12T) – शहरी डिलीवरी के लिए
  • Prima E.55S – 470 kW पावर और 453 kWh बैटरी के साथ
  • Prima E.28K – माइनिंग और कंस्ट्रक्शन के लिए इलेक्ट्रिक टिपर

कंपनी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और फाइनेंसिंग सॉल्यूशन पर भी काम कर रही है।

यूरो क्रैश नॉर्म्स के अनुसार सेफ केबिन

Tata Motors के Azura, Signa, Prima और Ultra ट्रकों के केबिन्स को ECE R29-03 क्रैश सेफ्टी स्टैंडर्ड के अनुसार डिजाइन किया गया है।
इनमें 23 से ज्यादा एडवांस्ड एक्टिव सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जैसे:

  • Adaptive Cruise Control
  • Lane Departure Warning
  • Collision Mitigation System

ज्यादा पेलोड और बेहतर माइलेज

कंपनी के अनुसार, नए ट्रकों में:

  • 1.8 टन तक ज्यादा पेलोड क्षमता
  • 7% तक बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी

मिल सकती है। इसके लिए उन्नत 6.7-लीटर Cummins डीजल इंजन का इस्तेमाल किया गया है।

ज्यादा पेलोड और बेहतर माइलेज से प्रति ट्रिप कमाई बढ़ेगी और ऑपरेटिंग कॉस्ट घटेगी, जिससे फ्लीट ओनर्स को सीधा फायदा मिलेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---