March 16, 2025 3:03 pm

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने किया चेशायर होम का भ्रमण

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने किया चेशायर होम का भ्रमण

सोशल संवाद / जमशेदपुर ‌: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए सुंदरनगर स्थित आर पी पटेल चेशायर होम का भ्रमण किया। यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह की अगुवाई में यूनियन के पदाधिकारियों संग प्रबंधन के सौमिक रॉय, जीएम (ईआर एवं सीएसआर),  एलन किम जोसेफ, डीजीएम (ईआर),  कपिल – वरिष्ठ प्रबंधक, सीएसआर इसमें हिस्सा लिये।

यह भी पढ़े : प्रेस क्लब जमशेदपुर में गणतंत्र दिवस पर फहराया गया तिरंगा

चेशायर होम में रह रहे हर उम्र वर्ग के विशेष बच्चों एवं दिव्यांग युवतियों से यूनियन के पदाधिकारियों ने संवाद स्थापित कर उन्हें खाद्य सामग्री भेंट किया। इन स्पेशल बच्चों ने अपने बीच यूनियन के लोगों को पाकर खुशी जताई ।

अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि जिन्हें अपने भूल जाते हैं उन्हे चेशायर होम ने सहारा दिया है , यह बड़ी बात है। महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि चेशायर होम स्पेशल बच्चों को जिस लाड़ प्यार से पालन कर रहे हैं वह काबिले तारीफ है। सक्षम लोगों को यहां आकर मदद के लिए हाथ बंटाना चाहिए। उन्होंने पुनः आने की वचनबद्धता दोहराई और सबों से विदा लिया।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
Dark Chocolate के फायदे दुनिया के इस देश में 2-2 महीने तक नहीं उगता सूरज किन लोगों को नहीं करना चाहिए सूर्य नमस्कार India ने toss हारने में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड इस देश की है 3 राजधानियाँ राज्यपाल को उनके पद से कौन हटा सकता है Paracetamol से होने वाले नुकसान ठंडे पानी से मुंह धोने के फायदे किन राज्यों में लागू है पेसा कानून 2024 के सबसे ज्यादा सुने गए गाने