सोशल संवाद/डेस्क : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर जहां कंपनी के अंदर में कई कार्यक्रमों में शिरकत किया गया वहीं कंपनी परिसर से बाहर टेल्को आम बागान में सुबह 10:00 बजे वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री श्री आर के सिंह द्वारा दिया गया। इसके उपरांत 11:00 बजे टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए झंडोत्तोलन किया गया एवं उपस्थित कमिटी मेंबर्स आरके सिंह फैन क्लब के सदस्य एवं सक्रिय कर्मचारियों को यूनियन के महामंत्री श्री आरके सिंह ने एक शपथ पत्र भी पढ़ा। जिसमें पर्यावरण को संरक्षित करने अधिक से अधिक पेड़ लगाने की शपथ उपस्थित लोगों ने लिया।
इस अवसर पर महामंत्री श्री आरके सिंह ने कहा पर्यावरण और यह धरती को संरक्षित करना अपने भविष्य और अपने आने वाली पीढियां के लिए एक जागरूक नागरिक का परिचय देता है आप यदि इसके प्रति जागरूक नहीं है तो आने वाला भविष्य बहुत बड़ा होने जा रहा है। इसलिए खुद जागरूक हो एवं दूसरों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करें। अध्यक्ष श्री गुरमीत सिंह ने कहा छोटा-छोटा प्रयास पर्यावरण को संरक्षित करता है। हम सब एक आदत डालें कि अपने जन्मदिन के अवसर पर एक पेड़ लगाने का काम करें इस तरह से एक बड़ा सहयोग पर्यावरण में आप दे सकेंगे इसके उपरांत यूनियन के उपाध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा का आज जन्मदिन भी है और कमेटी मेम्बर संतोष जायसवाल का जन्मदिन कल था उपस्थित लोगों के समक्ष आज अध्यक्ष महामंत्री के उपस्थिति में केक काटकर दोनों का जन्मदिन मनाया गया तथा सुभाषित दिया गया। अध्यक्ष एवं महामंत्री ने दोनों को शॉल एल गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह देकर जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई दिया है।
सोशल संवाद / चांडिल (सरायकेला-खरसावां): टाटा स्टील फाउंडेशन ने झारखंड सरकार के सहयोग से राज्य…
सोशल संवाद / नई दिल्ली ( report - सिद्धार्थ प्रकाश ): दिल्ली भाजपा ओबीसी मोर्चा…
सोशल संवाद /डेस्क : सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कर्नाटक हाईकोर्ट के जज के सुनवाई…
सोशल संवाद / डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के अंदर देशभक्ति…
सोशल संवाद /रांची : उत्पाद सिपाही की दौड़ ने आज फिर एक युवक की जान…
सोशल संवाद / डेस्क : तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसादम की पवित्रता और शुद्धता को…