Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

टाटा पावर और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने भारत के 10 स्थानों पर बढ़ाया फास्ट-चार्जिंग नेटवर्क, पूरे किए 70,000 से अधिक चार्जिंग सेशन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Tata Power and Tata Passenger Electric Mobility Limited have expanded their fast-charging network
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : भारत की अग्रणी एकीकृत बिजली कंपनियों में से एक और देश की प्रमुख ईवी चार्जिंग सॉल्यूशंस प्रदाता ‘टाटा पावर’ ने भारत की सबसे बड़ी 4-व्हीलर ईवी निर्माता कंपनी ‘टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड’ के साथ साझेदारी में, भारत के ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में एक बड़ा पड़ाव पार कर लिया है। इनके 10 को-ब्रांडेड ‘टाटा पावर x TATA.ev मेगा चार्जर हबों’ ने मिलकर 70,000 से अधिक चार्जिंग सेशन और 85,000 से अधिक घंटे की चार्जिंग दर्ज की है। इससे 75 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक किलोमीटर के सफर को सपोर्ट मिला है और 6,690 टन कार्बन उत्सर्जन को रोकने में मदद मिली है।

यह भी पढ़े : विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर टाटा मेन हॉस्पिटल में जागरूकता कार्यक्रम, मानसिक स्वास्थ्य और मदद लेने के प्रति किया जागरूक

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

सोच-समझकर, सही जगह चुनकर, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में लगाए गए इस नेटवर्क में 25 फ़ास्ट चार्जर, ५६ चार्जिंग गन और 2.7 मेगावाट की कुल क्षमता शामिल है। इसमें प्रत्येक हब की क्षमता 180 किलोवाट से 600 किलोवाट तक है, जिससे एक साथ कई इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज किया जा सकता है।

ग्रेटर नोएडा और आगरा को जोड़ने वाले यमुना एक्सप्रेसवे पर चार हब बनाए गए हैं। तीन हब हैदराबाद-विजयवाड़ा कॉरिडोर पर स्थित हैं (जिनमें 7 मिडवे प्लाजा – सूर्यापेट, होटल विवेरा – नारकेटपल्ले और आईलैब्स हैदराबाद शामिल हैं)। इसके अलावा, एक हब बेंगलुरु-तिरुपति रूट (रिट्रीट रेस्ट्रो) पर और एक पुणे-बेंगलुरु कॉरिडोर (साईं इंटरनेशनल, सांगली) पर मौजूद है। साथ ही, दो हब मुंबई और हैदराबाद में शहरों के भीतर की चार्जिंग जरूरतों को पूरा करते हैं।

इस नेटवर्क का मुख्य स्टेशन मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 के पास ‘द लीला मेगा चार्जर’ है। यहाँ 600 किलोवाट की कुल क्षमता के साथ 16 चार्जिंग गन्स (छह 60 किलोवाट और दो 120 किलोवाट के फास्ट चार्जर्स) दी गई हैं, जिससे एक साथ 16 इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज किया जा सकता है। बिजनेस, ट्रैवल और लॉजिस्टिक्स हब को जोड़ने वाले इस बेहद व्यस्त रास्ते पर स्थित यह स्टेशन निजी ईवी मालिकों, टैक्सियों, राइड-हेलिंग फ्लीट्स और कम समय में बार-बार चार्जिंग करने वाले अन्य कमर्शियल वाहनों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है।

इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के अलावा, यह नेटवर्क भारत में इस सेक्टर की मजबूत व्यावसायिक संभावनाओं को भी दिखाता है। यह टाटा पावर के उस बड़े नेटवर्क का हिस्सा है, जिसके तहत देश के 690 से अधिक शहरों और कस्बों में 6,700 से ज्यादा पब्लिक व कमर्शियल चार्जर, 2.5 लाख से अधिक होम चार्जर और 1,200 से ज्यादा बस चार्जिंग पॉइंट पहले से काम कर रहे हैं। भारत में इको-फ्रेंडली गाड़ियों की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी का लक्ष्य साल 2030 तक 10,000 पब्लिक चार्जर और 7.5 लाख होम चार्जर लगाने का है।

‘TATA.ev मेगा चार्जिंग हब’ टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड की एक प्रमुख पहल है। इसका उद्देश्य मुख्य हाईवे कॉरिडोर और शहरी इलाकों में कई चार्जिंग पॉइंट और ग्राहकों की सुविधाओं से लैस हाई-स्पीड व भरोसेमंद चार्जिंग स्टेशन बनाकर ईवी अपनाने की रफ्तार को तेज करना है। इनमें से कई चार्जिंग हब को ‘टाटा पावर ईज़ी चार्ज’ ऐप के जरिए आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator