टाटा स्टील : बैंक खाते में बोनस राशि आते ही कर्मचारियों में हर्ष, बाजारों में बढ़ी रौनक

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
tata steel bonus

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटा स्टील में हुए ऐतिहासिक बोनस समझौता के बाद हजारों कर्मचारियों के बैंक खातों में शुक्रवार को बोनस राशि क्रेडिट होने का मैसेज आया, कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे. कंपनी प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच हुए ऐतिहासिक समझौते के तहत तय समय के अनुसार राशि भेजी गयी है. खाते में रुपये आते ही न सिर्फ कर्मचारियों के घरों में उत्सव का माहौल बन गया, बल्कि शहर के बाजारों में भी खासी चहल-पहल देखी जा रही है. विश्वकर्मा पूजा, दुर्गा पूजा और दीपावली से ठीक पहले खाते में पहुंची इस मोटी रकम ने त्योहारों की तैयारियों को नयी रंगत दे दी है.

यह भी पढ़े : गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए राजस्थान से निकले पदयात्री सूरज नायक पहुंचे जमशेदपुर

समझौते के तहत, जमशेदपुर और ट्यूब्स डिवीजन के करीब 11,021 कर्मचारियों के बीच 163.85 करोड़ रुपये से अधिक का वितरण किया गया है. वहीं, देश भर में टाटा स्टील के 25,603 कर्मचारियों के बीच कुल 315 करोड़ रुपये की बोनस राशि बांटी गयी है. बिष्टुपुर, साकची, गोलमुरी और जुगसलाई के इलेक्ट्रॉनिक्स व बाइक-कार शोरूम में अचानक से ग्राहकों की संख्या बढ़ गयी है. कर्मचारी नये वाहन, टीवी, फ्रिज और लैपटॉप की खरीदारी व प्री-बुकिंग कराने लगे हैं. कपड़ा बाजार और सर्राफा दुकानों में भी रौनक साफ देखी जा सकती है. दुकानदारों का कहना है कि बोनस राशि आने के बाद बाजार में लिक्विडिटी बढ़ती है, जिससे शहर की अर्थव्यवस्था को गति मिलती है.

कर्मचारी बोनस की राशि का सदुपयोग करें अध्यक्ष टाटा वर्कर्स

यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने बताया कि कर्मचारी बोनस की राशि का सदुपयोग करें. अपने भविष्य को लेकर इसको संचयित करें. अपनी जरूरतों को पूरा करें, लेकिन भविष्य को लेकर बचत करने की सबसे ज्यादा जरूरत है.

कर्मचारियों के बोनस और नियोजन पर जल्द होगी वार्ता

जमशेदपुर. टाटा स्टील फाउंडेशन वर्कर्स यूनियन की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में हुई. इसमें कर्मचारियों के सालाना बोनस, यूनियन कार्यालय की व्यवस्था, रिक्त पदों पर नियुक्ति और कर्मचारियों के पुत्रों के नियोजन समेत संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. बताया गया कि प्रबंधन ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द वार्ता कर समाधान का आश्वासन दिया है. बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष बीके डिंडा, सलाहकार विजय खां व ददन सिंह, महामंत्री अजय प्रताप सिंह, सहायक सचिव बीरेन, कार्यकारी सदस्य आरसी टुडू व लखन हांसदा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version