Dr Abhishek Child Care

टाटा स्टील फाउंडेशन ने ‘सरहुल’ थीम पर जोहार हाट का किया आयोजन

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर: जोहार हाट, प्रति माह, साप्ताहिक रूप से चलने वाला, टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा आदिवासी शिल्प कौशल और संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए प्रदान किया गया एक मंच है जो आज संपन्न हुआ।  इस संस्करण की थीम ‘सरहुल’ पर आधारित थी, जो क्षेत्र में आदिवासियों द्वारा मनाया जाने वाला प्रकृति का त्योहार है।

संस्करण में चार राज्यों और सात जनजातियों की भागीदारी

14 मार्च से शुरू हुए इस महीने के संस्करण में चार राज्यों और सात जनजातियों की भागीदारी देखी गई।  मेघालय के बेंत उत्पाद, असम के सूखे फूलों के उत्पाद, पश्चिम बंगाल के मैट क्राफ्ट, झारखंड के लूमंग क्राफ्ट, झारखंड के पालो मुंडा टेक्सटाइल, पश्चिम बंगाल के दारीचा फाउंडेशन, झारखंड के ट्राइबल हीलर और झारखंड के मंडी एडप्पा और जनजातीय व्यंजन मुख्य आकर्षण थे।

इस साप्ताहिक हाट में 700 से अधिक लोग पहुंचे

सप्ताह के दौरान केन क्राफ्ट बेंडिंग एंड अटैचमेंट, मैट क्राफ्ट वीविंग, ड्राई फ्लावर मेकिंग और ट्राइबल हीलिंग प्रक्रिया पर कई कार्यशालाएं भी आयोजित की गईं। प्रदर्शित किए गए जनजातीय शिल्प कला  के साथ ही  विभिन्न प्रकार के लजीज आदिवासी व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया गया, जिसमें ‘मड़वा’ का आटा और ‘खजूर गुड़’ के बना ‘मालपुआ’ भी शामिल था।

आपको बताते चलें कि कदमा स्थित प्रकृति विहार में हर महीने आयोजित की जाने वाली इस प्रदर्शनी की परिकल्पना पूरे भारत में जनजातियों की कला, शिल्प, व्यंजन और संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए एक समर्पित स्थान बनाने के लिए की गई थी। जोहार हाट का अगला संस्करण 14 अप्रैल से 20 अप्रैल, 2023 तक आयोजित किया जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version