---Advertisement---

टाटा स्टील जोड़ा ईस्ट लौह अयस्क खादान मे कन्वेयर बेल्ट के चपेट मे आने से एक श्रमिक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा) : जोड़ा नगरपालिका क्षेत्र मे टाटा स्टील ईस्ट जोन के लौह अयस्क खादान मे बीते शनिवार को दो श्रमिक कन्वेयर बेल्ट के चपेट मे आने से एक की मौत एवं एक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के संबंध मे प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार 9:40बजे के लगभग मे टाटा स्टील जोड़ा ईस्ट के लौह अयस्क खादान अंतगर्त ड्राइ प्लांट की मरम्मती का काम चल रहा था।

इसी दौरान कार्यरत दो श्रमिक कन्वेयर बेल्ट के चपेट मे आ गए।दोनो श्रमिक को जोड़ा के टाटा अस्पताल मे भेजा गया।टाटा स्टील के अधिकारीक सुत्रो के अनुसार दोनो श्रमिक को बेहतर इलाज हेतु जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल स्थानांतरण किया गया।रविवार को एक श्रमिक की मौत हो गई एवं घायल का इलाज चल रहा है।मृतक श्रमिक की पहचान 41वर्षीय मोटेई तामसोई के रूप मे हुई।एवं गंभीर रूप से घायल श्रमिक की पहचान तुषार रंजन माहंतो के रुप मे हुई।उक्त श्रमिक टाटा स्टील जोड़ा के ठेकाकंपनी आर सी इंजीनियरिंग इंटरप्राइजेज के कर्मचारी थे।इस घटना को सुरक्षा नीति की चूक के नजर से देखा जा रहा है।क्षेत्रवासियों के जेहन मे ये सवाल उठ रहा कि टाटा कंपनी खादान हो या कलकारखाने उसमे सुरक्षा नीति को पालन करने मे अहम स्थान रखता है।फिर सुरक्षा मे चूक कैसे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---