टाटा स्टील ने लॉन्च किया ‘श्रम लाभ’ डिजिटल प्लेटफॉर्म, ठेका कर्मचारियों को मिलेंगी कई सुविधाएं

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Tata Steel launches Shram Labh digital platform

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: कंप्लायंस टू केयर (नियमों के अनुपालन से लेकर देखभाल तक) की दिशा में अपनी निरंतर यात्रा को आगे बढ़ाते हुए, टाटा स्टील ने ‘श्रम लाभ’ नामक एक डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया है। इसके माध्यम से ठेका कर्मचारी अपने यूनिक सेफ्टी पास नंबर का इस्तेमाल करके एक ही प्लेटफॉर्म पर रोजगार से जुड़ी जानकारी, कल्याणकारी सेवाओं और सहायता सुविधाओं का आसानी से लाभ उठा सकते हैं। इस एप्लिकेशन को टाटा स्टील जमशेदपुर के कॉन्ट्रैक्टर सेल ने यशवंत कुमार पांडे, चीफ HRBP – स्टील, TSJ, TSG एवं HMC के नेतृत्व में विकसित किया है। इसका उद्देश्य ठेका कर्मचारियों को अधिक जागरूक, सशक्त और डिजिटल रूप से जोड़ना है।

यह भी पढ़े : Tata Steel Jamshedpur: जनरल शिफ्ट की नई टाइमिंग का ट्रायल 15 अक्टूबर से, 1 नवंबर से लागू होगी व्यवस्था

हिंदी और अंग्रेज़ी, दोनों भाषाओं में उपलब्ध यह प्लेटफॉर्म कर्मचारियों को वेतन पर्ची, न्यूनतम वेतन की जानकारी, EPF/ESIC का विवरण, कानूनी अधिकारों एवं लाभों, कल्याणकारी योजनाओं, सुरक्षा से जुड़ी जानकारी, शिकायत निवारण व्यवस्था, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और सोशल अकाउंटेबिलिटी से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराता है। इसके अलावा, YourDOST के माध्यम से भावनात्मक परामर्श जैसी सहायता सुविधाएँ भी प्रदान करता है।

Haqdarshak (हकदर्शक) के साथ एकीकृत यह प्लेटफॉर्म कर्मचारियों को उन सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने में भी मदद करता है, जिनके लिए वे पात्र हैं। इससे पारदर्शिता बढ़ती है, कर्मचारियों में जागरूकता आती है, सुविधाओं तक उनकी पहुँच आसान होती है और उनकी भागीदारी को बढ़ावा मिलता है। ‘श्रम लाभ’ नाम का चयन ठेका कर्मचारियों के बीच कराए गए एक पोल के माध्यम से किया गया। यह नाम कर्मचारियों को उपयोगी सुविधाएँ और लाभ उपलब्ध कराने के प्लेटफॉर्म के उद्देश्य को दर्शाता है।

इस एप्लिकेशन का औपचारिक शुभारंभ 1 अक्टूबर 2026 को टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी, टी. वी. नरेंद्रन ने किया। ठेका कर्मचारियों को इस प्लेटफॉर्म से परिचित कराने के लिए टाटा स्टील ने इसके बाद ‘श्रम शक्ति: डिजिटल पहल’ नाम से एक विशेष संवाद एवं सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में अरविंद कुमार, डिप्टी लेबर कमिश्नर और चैतन्य भानु, वीपी ऑपरेशंस, TSJ उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान लाइव डेमो, जागरूकता सत्र और संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से कर्मचारियों को इस प्लेटफॉर्म की सुविधाओं और उनके उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इससे कर्मचारियों को इन सुविधाओं को बेहतर ढंग से समझने और उनका लाभ उठाने में मदद मिली।

‘श्रम लाभ’ जिम्मेदार रोजगार प्रथाओं और ठेका कर्मचारियों के समग्र कल्याण के प्रति टाटा स्टील की प्रतिबद्धता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। डिजिटल तकनीक के माध्यम से यह प्लेटफॉर्म कर्मचारियों तक जरूरी जानकारी, लाभ और सहायता सुविधाएँ आसानी से पहुँचाने में मदद कर रहा है, ताकि वे इनका बेहतर तरीके से लाभ उठा सकें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version