Dr Abhishek Child Care

टाटा स्टील ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान का किया आयोजन

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : टाटा स्टील ने वृक्षारोपण अभियान का आयोजन करके पृथ्वी दिवस मनाया।  चाणक्य चौधरी, वाइस प्रेसिडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज, टाटा स्टील ने आज कदमा क्षेत्र में सिटी फॉरेस्ट (केएफ-1) और कदमा बायोडायवर्सिटी पार्क में पौधे लगाए, संचालन के क्षेत्रों में जैव-विविधता की सस्टेनिबिलिटी और संरक्षण के लिए टाटा स्टील की प्रतिबद्धता को दोहराया।

कॉर्पोरेट सर्विसेज डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में टाटा वर्कर्स यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। टाटा स्टील जैव विविधता संरक्षण में अपने प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए कई संगठनों के साथ सक्रिय रूप से काम कर रहा है।  कंपनी ने विभिन्न स्थानों पर देशी प्रजातियों के 5 – 6 लाख से अधिक पौधे लगाए हैं।

जमशेदपुर में, टाटा स्टील कॉर्पोरेट सर्विसेज टीएसयूआईएसएल  के साथ पिछले कई वर्षों से 1 लाख से अधिक पौधे लगा रही है, और पिछले वर्ष के दौरान लगभग 1.30 लाख पेड़ पौधे लगाए गए थे। पिछले वर्ष के दौरान स्थानीय जलवायु परिस्थितियों के अनुकूल 50 से अधिक प्रजातियों के पौधे रोपे गए हैं।  कंपनी ने जेएमडी इको-पार्क में प्रति वर्ष लगभग 2 लाख पौधे लगाने की क्षमता वाला एक ट्री बैंक स्थापित किया है।  अगले कुछ वर्षों में 1 मिलियन का ट्री बैंक बनाने का लक्ष्य है।

वर्ल्ड अर्थ डे के अवसर पर इन स्थानों पर 100 से अधिक पौधे रोपे गए हैं, साथ ही लगभग 24 एकड़ के इन क्षेत्रों को और विकसित करने के लिए नई कार्य योजनाओं पर चर्चा की गई, ताकि क्षेत्र में जैव विविधता को बढ़ाया जा सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator