---Advertisement---

अरका जैन विश्वविद्यालय के तीन छात्रों का टीसीएस ने थामा हाथ, करियर की शानदार शुरुआत

By Riya Kumari

Published :

Follow
अरका जैन विश्वविद्यालय के तीन छात्रों का टीसीएस ने थामा हाथ, करियर की शानदार शुरुआत

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : अरका जैन विश्वविद्यालय के लिए एक बार फिर गर्व का क्षण सामने आया है। देश की अग्रणी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टी.सी.एस) में अरका जैन विश्वविद्यालय के तीन छात्रों का चयन हुआ है। कंपनी ने इन तीनों छात्रों का सिस्टम इंजीनियर / सॉफ्टवेयर इंजीनियर पद पर चयन किया है। यह उपलब्धि न केवल चयनित छात्रों के लिए, बल्कि पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है।

यह भी पढे : 31 मई तक प्रोजेक्ट तैयार न हुआ, चाबी लाभुकों को नहीं मिली तो 1 जून से अनशन : सरयू राय

अरका जैन विश्वविद्यालय के बी.टेक (सी.एस.ई, ई.ई.ई एवं एम.ई) के विद्यार्थियों के लिए इस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें बी.टेक (सी.एस.ई, ई.ई.ई एवं एम.ई छात्रों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय के इन तीन छात्रों ने सफलता हासिल की। चयनित छात्रों को 7.09 लाख रुपए के वार्षिक पैकेज के साथ पैन इंडिया स्तर पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। इसे तीनों चयनित छात्रों के करियर की एक मजबूत शुरुआत माना जा रहा है।

चयनित छात्रों में सुभोजित कुमार महतो, साहिल मंडल एवं अभिषेक कुमार शामिल हैं। इन छात्रों की सफलता उनके निरंतर परिश्रम, समर्पण, तकनीकी दक्षता बताई जा रही है। वहीं चयनित छात्रों ने बताया है कि विश्वविद्यालय में मिली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रशिक्षण के फलस्वरूप उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई है।

इस अवसर पर एजेयू के कुलपति प्रो. (डॉ.) ईश्वरन अय्यर ने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रणाली एवं इंडस्ट्री-ओरिएंटेड प्रशिक्षण का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि विश्वविद्यालय के छात्र भविष्य में भी इसी प्रकार संस्थान का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते रहेंगे।

रजिस्ट्रार, डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपने छात्र-छात्राओं को निरंतर ऐसे अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

प्रो-वाइस चांसलर, डॉ. अंगद तिवारी ने अपने संदेश में कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को केवल अकादमिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि उन्हें उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रोफेशनल स्किल्स से भी सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान देता है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उसी दिशा में किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम है।

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेड, हिमांशु सिन्हा ने बताया कि प्लेसमेंट सेल लगातार विभिन्न उद्योगों से संपर्क स्थापित कर छात्रों को आवश्यक प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं अवसर प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं और अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करती हैं। विश्वविद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने चयनित छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही उम्मीद जताई है कि वे अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश-दुनिया में विश्वविद्यालय का परचम लगराएंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version