सोशल संवाद/डेस्क/रिपोर्ट- संजय सिन्हा: बड़बिल-बोलानी स्थित DAV पब्लिक स्कूल के सामाजिक विज्ञान शिक्षक रविनारायण मिश्रा को उनके शैक्षणिक और सामाजिक योगदान के लिए दो अलग-अलग मंचों पर सम्मानित किया गया। रविवार, 28 दिसंबर 2025 को भुवनेश्वर के गीत गोविंद सदन, जयदेव भवन में आयोजित समारोह में उन्हें सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पाक्षिक समाचार पत्र माटीभाषा के सचिव जेनामणि दिलीप कुमार नायक ने उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रफुल्ल चंद्र घड़ाई और इंजीनियर जमिनी दास भी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: Jharkhand में आपस में ही भिड़ गए माओवादी, 2 की मौत और 2 घायल
इसके अलावा, मदर्स पब्लिक स्कूल, भुवनेश्वर में सुंदर मो भाषा साहित्य, केंदुझर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रविनारायण मिश्रा को “हिमांशु शेखर शिक्षक गौरव सम्मान 2025” से नवाजा गया। यह सम्मान पूर्व सांसद प्रसन्न पत्ताशानी, संग्राम केशरी सामंतराय और नारायण सेनापति की उपस्थिति में प्रदान किया गया।










