जेवियर पब्लिक स्कूल (डोरकासाई) में मनाया गया धूम धाम से शिक्षक दिवस

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
जेवियर पब्लिक स्कूल (डोरकासाई) में मनाया गया धूम धाम से शिक्षक दिवस

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : जेवियर पब्लिक स्कूल (डोरकासाई स्थित) में 5.9.2024 को छात्रा छात्राओ व शिक्षकों ने शिक्षक दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में सबसे पहले देश के पहले उपराष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के फोटो पर माल्यार्पण कर व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के ग्रुप डॉयरेक्टर सुनील सिंह जी द्वारा हुआ।

यह भी पढ़े : शिक्षक हमारे व्यक्तित्व को आकार देकर उसे सुदृढ़ बनाते है -सुखदेव महतो

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

इस दौरान छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए सुनील सिंह ने कहा कि जीवन में हमेशा शिक्षकों का सम्मान करे क्योंकि देश को बनाने में सबसे अहम योगदान उन्हीं का होता है इनके साथ ही छोटा गोविंदपुर ब्रांच की डायरेक्टर रूपा महतो, डोरकासाई ब्रांच की डिप्टी डायरेक्टर निभा सिंह, छोटा गोविंदपुर ब्रांच की वाइस प्रिंसिपल रेखा सिंह, डोरकासाई के महान अनुभव शिक्षक विजय नारायण, फाउंडर टीचर मीना साहू,इन सभी ने अपने अनुभव छात्र छात्राओं के साथ साझा किया। और बच्चों को बताया कि जीवन में शिक्षक का क्या महत्व है उसके बाद सभी छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---