सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में विषयवार होगी शिक्षकों की नियुक्ति

By Riya Kumari

Published :

Follow
सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में विषयवार होगी शिक्षकों की नियुक्ति

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के तीन सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के शिक्षकों के साथ सोमवार को परियोजना कार्यालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. इसमें विद्यालयों के विकास, शैक्षणिक स्तर को ऊंचा उठाने और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के संबंध में कई आवश्यक निर्णय लिये गये. बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (डीइओ) निशु कुमारी ने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विषयवार शिक्षकों की आवश्यकता का आकलन किया. निर्णय लिया गया कि समय रहते शिक्षकों की कमी को दूर कर लिया जायेगा, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

यह भी पढ़े : टाटा समूह की आय 7.8% बढ़कर 16,24,030 करोड़ मुनाफा 52 फीसदी उछला

बेहतर शैक्षणिक माहौल के लिए इन एक्सीलेंस स्कूलों में आवश्यकता अनुसार उपायुक्त (डीसी) के माध्यम से शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी. बैठक के दौरान विद्यालयों में नामांकन की अद्यतन स्थिति और छात्र-छात्राओं की दैनिक उपस्थिति पर विस्तार से चर्चा की गयी. अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किये जाएं. इसके साथ ही, हाल ही में जारी हुए मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों की गहन समीक्षा की गयी. डीइओ ने स्पष्ट किया कि आगामी शैक्षणिक सत्रों में और अधिक उत्कृष्ट परिणाम हासिल करने के लिए शिक्षकों को योजनाबद्ध तरीके से शिक्षण कार्य करना होगा.

इस साल सीबीएसइ बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देंगे छात्र

समीक्षा के दौरान यह बात सामने आयी कि तीनों सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स जमशेदपुर (साकची), बीपीएम बर्मामाइंस व कस्तूरबा बालिका विद्यालय के विद्यार्थी इस साल पहली बार सीबीएसइ बोर्ड से 12वीं की परीक्षा में शामिल होंगे. इसे ध्यान में रखते हुए पठन-पाठन का एक मजबूत और आधुनिक माहौल तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version