Responsive Full Width Slider

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर टीम बैरम खान ने किया शरबत व खिचड़ा का वितरण

By Riya Kumari

Published :

Follow
जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर टीम बैरम खान ने किया शरबत व खिचड़ा का वितरण

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/चक्रधरपुर : जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर टीम बैरम खान की ओर से मेन रोड, पापड़ाता के पास शरबत एवं खिचड़ा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर शरबत और खिचड़ा ग्रहण किया।

यह भी पढे : झारखंड में मीट दुकानों के लिए नए नियम, NOC और ट्रेड लाइसेंस के बिना नहीं कर सकेंगे कारोबार

टीम बैरम खान के संयोजक वसीम रज़ा ने बताया कि टीम पिछले पांच वर्षों से सामाजिक व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता एवं विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि टीम का मुख्य उद्देश्य इंसानियत की सेवा, जरूरतमंद लोगों की मदद और समाज में आपसी भाईचारे एवं सौहार्द को मजबूत करना है।

उन्होंने बताया कि ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित यह सेवा कार्यक्रम भी इसी उद्देश्य की एक कड़ी है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को आपसी प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में इकरामुल हक, तबरेज अख्तर, मोहम्मद समीर, बादशाह, मोहम्मद परवेज, वसीम अकरम, मोहम्मद कलीम, बाबू भाई एवं मोहम्मद फिरोज का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में संरक्षक बैरम खान भी उपस्थित रहे।

टीम बैरम खान ने कहा कि भविष्य में भी सामाजिक एवं जनहित के कार्यों को निरंतर जारी रखते हुए जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए टीम सक्रिय रहेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट