---Advertisement---

बास्केटबॉल जूनियर की चैंपियनशिप जीतने वाली टीम का सम्मान

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के पैट्रन ऑफ चीफ सरयू राय ने कहा है कि बास्केटबॉल के क्षेत्र में जमशेदपुर का नाम राज्य ही नहीं वरन राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है। यह सुखदायी है। उन्होंने कहा कि जज्बा, मेहनत और हुनर अगर एक साथ हो तो फिर सफलता मिलनी तय है। कई बार कद में ऊंचे खिलाड़ी को औसत ऊंचाई का खिलाड़ी भी हुनर के बल पर मात दे देता है। हुनर बेहद जरूरी है।

ये भी पढे : जेवियर पब्लिक स्कूल में नए सत्र की शानदार शुरुआत, तिलक से हुआ छात्रों का स्वागत

इसके साथ ही खेल में कठोर अनुशासन की भी जरूरत होती है। यह अनुशासन ही है जो समाज के किसी भी युवक को खिलाड़ी बना देता है। अनुशासन पर बहुत ध्यान देना होगा। खेल के क्षेत्र में जो आपका गुरु है, वही सही है, आपको यह मान कर चलना चाहिए।

गौरतलब है कि 26वां जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप साहिबगंज में 29 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित हुआ था। एसोसिएशन की तरफ से भेजे गए लड़के और लड़कियों की टीम ने वहां शानदार परफार्मेंस किया। विजेता टीम के सदस्यों के साथ श्री राय ने परिचय प्राप्त किया और चैंपियनशिप जीतने की बधाई भी दी।

राय ने एसोसिएशन के महासचिव और अंतरराष्ट्रीय कोच, खेलो इंडिया के सदस्य जेपी सिंह की मांग पर वैकल्पिक व्यवस्था होने तक अपने बारीडीह कार्यालय के दो कमरों का इस्तेमाल करने की रजामंदी दी है। इस मौके पर मानगो नगर निगम के ब्रांड अंबेसडर मुख्तार आलम खान, वरीय बास्केटबॉल खिलाड़ी आसिफ खान आदि भी मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version