टाटा स्टील की अधिकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव में टीम टुन्नू ने बाजी मार ली है

By admin

Updated On:

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : टाटा स्टील की अधिकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव में टीम टुन्नू ने बाजी मार ली है. पदाधिकारी के चुनाव में अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू खुद निर्विरोध निर्वाचित हुए लेकिन उनके साथ के लगभग लोग चुनाव जीत गए है. टीम टुन्नू से सहायक सचिव रहे सरोज सिंह नहीं चुने गए है. वे ट्यूब डिवीज़न से कमिटी मेंबर का चुनाव जीते थे. पिछली कमिटी के कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह अपने ही विभाग से चुनाव हार गए और अब वे कमिटी मेंबर भी नहीं रहे है. महामंत्री के पद पर फिर से सतीश सिंह, डिप्टी प्रेजिडेंट के पद पर फिर से शैलेश सिंह चुनाव जीते है.

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

उपाध्यक्ष के पद पर फिर से शाहनवाज आलम, संजय सिंह और संजय तिवारी चुनाव जीते हैं. पिछले उपाध्यक्ष शत्रुघ्न राय रिटायर हो गए हैं तो वह चुनाव ही नहीं लड़े. उनकी जगह पर राजीव चौधरी उपाध्यक्ष के पद पर चुनाव जीते हैं. वह एसएनटीआई (कैपेबिलिटी) से कमेटी मेंबर है.सहायक सचिव के पद पर लगातार तीसरी बार नितेश राज चुनाव जीते है. अजय चौधरी फिर से सहायक सचिव बने हैं. पहली बार श्याम बाबू सहायक सचिव बने हैं जो एनएस ग्रेड से आते हैं.

कोषाध्यक्ष के पद पर आमोद दुबे ने चुनाव जीता है. महामंत्री के पद पर सतीश सिंह के खिलाफ आरसी झा ने नामांकन कर दिया था. इसमें सतीश सिंह लगातार तीसरी बार महामंत्री चुने गए. इसी तरह डिप्टी प्रेसिडेंट के पद पर शैलेश सिंह के अलावा अरविन्द पाण्डेय और राकेश कुमार ने नामांकन किया था, जिसमें शैलेश सिंह दूसरी बार डिप्टी प्रेसिडेंट के पद पर चुनाव जीते हैं. वे एक बार चुनाव हारे थे और उससे पहले भी डिप्टी प्रेसिडेंट के पद पर थे. कोषाध्यक्ष के पद पर आमोद दुबे चुनाव जीते जिनके खिलाफ संतोष कुमार सिंह, सूरज कुमार और ओमप्रकाश बमबम ने भी नामांकन किया था. लेकिन जीत अमोद दुबे को मिली. पिछले कमिटी में हरिशंकर सिंह कोषाध्यक्ष थे, जो अब कमिटी मेंबर भी नहीं है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---