---Advertisement---

TED x Bistupur Women: “She Leads”  पूर्वी भारत का पहला TED x Women आयोजन जमशेदपुर में

By Riya Kumari

Published :

Follow
TEDxBistupur Women: “She Leads”  पूर्वी भारत का पहला TEDx Women आयोजन जमशेदपुर में

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर :  विचारों के वैश्विक मंच TEDx के अंतर्गत आयोजित होने वाले महिला-केंद्रित कार्यक्रम TEDx Women ने पिछले लगभग 15 वर्षों में पूरे भारत में कई प्रेरणादायक आयोजनों के माध्यम से अपनी एक विशेष पहचान बनाई है। इसी कड़ी में, TEDxBistupur गर्व के साथ पूर्वी भारत का पहला TEDx Women आयोजन “She Leads” थीम के साथ जमशेदपुर की पावन धरती पर आयोजित कर रहा है।

यह भी पढे : जमशेदपुर में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न, बूथ सशक्तिकरण से लेकर AI तक मिला प्रशिक्षण

यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन सशक्त महिलाओं का उत्सव है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में न केवल प्रेरणा का स्रोत हैं, बल्कि एक सशक्त leader और change maker के रूप में समाज को नई दिशा दे रही हैं। हम सभी अतिथियों, वक्ताओं और प्रतिभागियों का हृदय से स्वागत करते हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आईं 9 विशिष्ट महिला वक्ता अपने अनुभवों और विचारों के माध्यम से समाज को नई सोच देने का कार्य करेंगी:

  • डॉ. विजया भारत – “Bonding with Nature” के माध्यम से प्रकृति के साथ हमारे संबंधों को समझाने का प्रयास
  • टेम्सुतुला इमसोंग – “A Meter of Cleanliness, Miles of Impact” के जरिए स्वच्छता के व्यापक प्रभाव पर प्रकाश
  • विनी भगत – “The Mountain Within” के माध्यम से आत्म-शक्ति और आंतरिक संघर्ष की कहानी
  • गीतिका आनंद गुप्ता – “The Five P’s of Building a Resilient Entrepreneurial Journey” में उद्यमिता की मजबूती के सूत्र
  • पारुल  सिंह – “Why the Tortoise Wins?” के माध्यम से धैर्य और निर्णय क्षमता का महत्व
  • रितु माथुर – “When Breaking is the Beginning” में कठिनाइयों से नई शुरुआत की प्रेरणा
  • डॉ. समिता भट्टाचार्जी – “Beyond Reaction” के जरिए जागरूकता और प्रतिक्रिया के बीच का अंतर
  • शिखा जैन – “Not Just a Commodity But Our Freedom!” के माध्यम से स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ
  • गरिमा मिश्रा – “Do Not Challenge Yourself, Place A Bet!” में आत्मविश्वास और जोखिम लेने की सोच

इस पूरे आयोजन का संचालन TEDxBistupur के क्यूरेटर गौरव आनंद द्वारा किया जा रहा है, जिनके नेतृत्व में यह मंच निरंतर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रहा है।

TEDxBistupur Women का यह आयोजन समाज के हर वर्ग छात्र, शिक्षक, कॉर्पोरेट पेशेवर, गृहिणी और नागरिकों को एक साथ लाकर यह संदेश देता है कि जब महिलाएँ आगे बढ़ती हैं, तो पूरा समाज प्रगति करता है।

“She Leads” केवल एक थीम नहीं, बल्कि एक आंदोलन है  जो हर महिला को अपनी कहानी कहने और दुनिया को बदलने की प्रेरणा देता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---