Don't Click This Category

दिल्ली में तापमान 47º, राजस्थान-MP समेत 6 राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट

सोशल संवाद/डेस्क : देश में तेज गर्मी के साथ अब हीटवेव का दौर भी लगातार जारी है। मौसम विभाग ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आज से 4 दिन तक हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर के जम्मू डिविजन में भी आज लू चलने की चेतावनी है। मौसम विभाग ने कहा कि इन राज्यों में आने वाले 4-5 दिन तक लू से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़े : ग्रेजुएट कॉलेज में मना आतंकवाद विरोध दिवस

इसके अलावा लू की चेतावनी वाले राज्यों में में तापमान भी 44 से 47 डिग्री के बीच बना हुआ है। दिल्ली के नजफगढ़ में सोमवार को तापमान 47.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रविवार को तापमान 48 डिग्री के करीब पहुंचा था।
गर्मी की वजह से पंजाब के स्कूलों में मंगलवार से गर्मियों की छुट्‌टी का ऐलान कर दिया गया है। वहीं, हिमाचल, जम्मू में स्कूलों का समय जल्दी कर दिया गया है। दिल्ली में भी स्कूलों को तुरंत बंद करने को कहा गया है।
केरल-तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी
दक्षिण भारत के राज्य केरल और तमिलनाडु मानसून आने से पहले ही बारिश से बेहाल हैं। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यहां निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात भी बन सकते हैं।
केरल में बारिश की वजह से भूस्खलन और बीमारियों के फैलने की आशंका को देखते हुए आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट कर दिया गया है। यहां सोमवार को भी तेज बारिश हुई थी, जिससे कई जगह पानी पेड़ गिरने की खबर है।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

टाटा स्टील ने कलिंगानगर में भारत के सबसे बड़ी ब्लास्ट फर्नेस का उद्घाटन किया

सोशल संवाद / डेस्क : टाटा स्टील ने आज ओडिशा के कलिंगानगर में भारत की…

17 hours ago
  • समाचार

सांसद विद्युत वरण महतो ने अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर टाटानगर से वंदे भारत ट्रेन सेवा प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया

सोशल संवाद / डेस्क : सांसद विद्युत वरण महतो ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय…

17 hours ago
  • राजनीति

छवि धूमिल करने के मामले में विधायक सरयू राय करेंगे मनोज सिंह पर केस, साक्षात्कार प्रसारित करने वाले यूट्यूब चैनल मीडियावाला एक्सप्रेस पर भी करेंगे कानूनी कारवाई

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, यू-ट्युब चैनल मीडियावाला एक्सप्रेस…

17 hours ago
  • समाचार

टाटा स्टील फाउंडेशन ने गर्व के साथ सरायकेला-खरसावां जिले में चांडिल आईटीआई के उद्घाटन की घोषणा की

सोशल संवाद / चांडिल (सरायकेला-खरसावां): टाटा स्टील फाउंडेशन ने झारखंड सरकार के सहयोग से राज्य…

18 hours ago
  • समाचार

दिल्ली भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा राहुल गांधी की आरक्षण समाप्त करने के बयान के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( report - सिद्धार्थ प्रकाश ): दिल्ली भाजपा ओबीसी मोर्चा…

18 hours ago