सोशल संवाद/डेस्क: Air Ambulance के लिए शीघ्र निकलेगी निविदा दूसरी कंपनी से होगा समझौता : सुदिव्य दुर्घटना को लेकर शहरी विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने डीजीसीए द्वारा रेडबर्ड कंपनी की उड़ान पर रोक लगाये जाने पर शुक्रवार को विधानसभा परिसर में प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जल्द ही निविदा निकाली जायेगी और दूसरी कंपनी से समझौता किया जायेगा. को बेहतर सेवा प्रदान करने वाली लोगों कंपनियों से संपर्क कर सुविधा के साथ सब्सिडी मुहैया करायी जायेगी.
यह भी पढ़ें: होली को लेकर पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द
मंत्री ने कहा कि ऐसा लगता है कि राज्य में भाजपा नेताओं के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है. इसलिए एक हादसे की आड़ में बाबूलाल मरांडी अनर्गल बयान दे रहे हैं. मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 2023 में जनता के हित में सब्सिडी वाली एयर एंबुलेंस सेवा शुरू की थी. बहुत से लोगों ने इस सेवा का फायदा भी उठाया है. उन्होंने कहा कि एयर एंबुलेंस हादसे की जिम्मेदारी डीजीसीए और केंद्र सरकार की है. डीजीसीए की अनुमति के बाद ही राज्य सरकार ने रेड बर्ड के साथ समझौता किया था.










