Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

13.85 करोड़ की लागत से बनने वाली 6 सड़कों के लिए छठी बार निकाला टेंडर

By Riya Kumari

Published :

Follow
13.85 करोड़ की लागत से बनने वाली 6 सड़कों के लिए छठी बार निकाला टेंडर
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जिले के पोटका विधानसभा क्षेत्र की 13.85 करोड़ की लागत वाली छह सड़क परियोजनाओं के लिए एक बार फिर टेंडर निकाला गया है। ऐसा छठी बार हुआ है। यह टेंडर निकालते हुए करीब दो साल बीत चुके हैं। पहली बार 2024-25 में इस योजना का टेंडर निकाला गया था।

यह भी पढे : टाटा-रांची होकर जल्द चलेगी जयपुर की ट्रेन

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

जानकार बताते हैं कि परियोजना के लिए कोई ठेकेदार टेंडर भरने के लिए ही तैयार नहीं हो रहा है। इसकी वजह से टेंडर बार-बार निकाला जा रहा है। मामले में विभागीय इंजीनियर लाचार बताए जा रहे हैं। कार्यपालक अभियंता के बार-बार अनुरोध के बावजूद ठेकेदार इसमें हाथ डालने के लिए तैयार नहीं हैं। ठेकेदारों के रुचि नहीं लेने की वजह राजनीतिक बताई जाती है।

यह योजना ग्रामीण कार्य विभाग की है। 18 जून को उसने टेंडर जारी किया है। 4 जुलाई तक निविदा भरी जा सकेगी, जबकि 6 जुलाई को टेंडर का टेक्निकल बिड खोला जाएगा। अगर इस बार ठेकेदारों ने रुचि दिखाई तो वर्क ऑर्डर जारी होने के दिन से 15 महीने के भीतर योजना को पूरा करना पड़ेगा।

इन योजनाओं का निकाला गया है टेंडर

जिन योजनाओं का टेंडर निकाला गया है, उनमें कालिकापुर से बेरहाकाटा तक सड़क का सुदृढ़ीकरण कार्य होना है, जिसकी कुल लंबाई 5.280 किलोमीटर है। इसका स्टीमेट 3.59 लाख से अधिक है। एल-063 सोनापोस से पथारभेजा तक सड़क का सुदृढ़ीकरण काम भी होना है। इसकी कुल लंबाई 3.300 किमी है। इसके निर्माण पर 1.82 लाख से अधिक की लागत आएगी। ग्वालकाटा बड़‌घुटू चौक से ग्वालकाटा तक पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य होना है। इसकी लंबाई 2.650 किलोमीटर है। इस रोड के निर्माण पर 1.37 लाख लागत आएगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator