Advertisement 1
Advertisement 2

धनबाद की राजनीति में बढ़ी तल्खी, सांसद ढुल्लू महतो ने विधायक अरूप चटर्जी को भेजा 2 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस

By Riya Kumari

Updated On:

Follow
धनबाद की राजनीति में बढ़ी तल्खी, सांसद ढुल्लू महतो ने विधायक अरूप चटर्जी को भेजा 2 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड की राजनीति में बयानबाजी अब कानूनी मोड़ पर पहुंच गई है। धनबाद से भाजपा सांसद ढुल्लू महतो ने निरसा से CPI विधायक अरूप चटर्जी को 2 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। सांसद का आरोप है कि विधायक ने प्रेस वार्ता और विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके तथा उनके परिवार के खिलाफ झूठे और आधारहीन आरोप लगाए, जिससे उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढे : महाराष्ट्र की लाडकी बहिण योजना में बड़ा बदलाव, e-KYC सत्यापन के बाद 92 लाख लाभार्थियों के नाम हटे

7 दिन में मांगी सार्वजनिक माफी

कानूनी नोटिस में अरूप चटर्जी से सात दिनों के भीतर बिना शर्त सार्वजनिक लिखित माफी मांगने की मांग की गई है। साथ ही कथित मानहानिकारक बयानों को वापस लेने और सोशल मीडिया समेत अन्य प्लेटफॉर्म से संबंधित पोस्ट, वीडियो और सामग्री हटाने को भी कहा गया है।

2 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग

नोटिस में सांसद ने दावा किया है कि कथित आरोपों से उनकी व्यक्तिगत, सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। इसी आधार पर 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की गई है।

नहीं मानने पर होगी कानूनी कार्रवाई

नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि तय समय सीमा के भीतर मांगों का पालन नहीं किया गया तो सांसद की ओर से सक्षम न्यायालय में दीवानी और आपराधिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में विधायक अरूप चटर्जी ने प्रेस वार्ता के दौरान सांसद ढुल्लू महतो और उनके परिवार पर कुछ गंभीर आरोप लगाए थे। सांसद का कहना है कि ये आरोप तथ्यहीन और भ्रामक हैं तथा उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए गए हैं। दूसरी ओर, यह कानूनी नोटिस सांसद का पक्ष है और मामले पर आगे की कानूनी प्रक्रिया तथा विधायक की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator