Dr Abhishek Child Care

यूक्रेन युद्ध में तनाव और बढ़ा : कीव पर हालिया रूसी हवाई हमलों में कम से कम 15 लोगों की मौत और 39 लोगों के घायल होने की रिपोर्ट है।

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
यूक्रेन युद्ध में तनाव और बढ़ा : कीव पर हालिया रूसी हवाई हमलों में कम से कम 15 लोगों की मौत और 39 लोगों के घायल होने की रिपोर्ट है।
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच राजधानी कीव में एक बार फिर बड़े हवाई हमले से दहशत फैल गई। 19-20 अगस्त की रात रूस की ओर से किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई, जबकि 39 लोग घायल बताए गए।

यह भी पढ़े : Tropical Storm Saudel: एशिया में बढ़ा तूफान का खतरा, Saipan-Tinian में अलर्ट

हमले के दौरान कीव के कई इलाकों को निशाना बनाया गया। आवासीय इमारतों के साथ-साथ एक बच्चों के अस्पताल, स्कूल और अन्य नागरिक ढांचे को भी नुकसान पहुंचा। राहत और बचाव दल मलबे में लोगों की तलाश करते रहे।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने हमले के बाद देश की हवाई सुरक्षा मजबूत करने की मांग दोहराई है। उन्होंने खास तौर पर आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम और इंटरसेप्टर मिसाइलों की जरूरत पर जोर दिया।

कीव के मेयर विताली क्लित्स्को ने हमले में हुए नुकसान के बाद 21 अगस्त को राजधानी में शोक दिवस घोषित किया।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष में दोनों पक्ष लगातार ड्रोन और मिसाइल हमले कर रहे हैं। कीव पर हुआ यह ताजा हमला ऐसे समय में हुआ है, जब युद्ध को खत्म करने के लिए कूटनीतिक प्रयासों के बावजूद जमीनी स्तर पर तनाव कम होता नजर नहीं आ रहा है।

ताजा अपडेट: शुरुआती रिपोर्टों में मौतों का आंकड़ा 15 बताया गया था, लेकिन बाद की रिपोर्टों में मृतकों की संख्या 16 से 17 तक पहुंचने की जानकारी सामने आई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---