Advertisement 2

जेवियर पब्लिक स्कूल का 27वां वार्षिकोत्सव रंगारंग प्रस्तुतियों, सम्मान और राष्ट्रभक्ति के संग भव्य रूप से संपन्न

By Riya Kumari

Published :

Follow
जेवियर पब्लिक स्कूल का 27वां
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में 25 जनवरी 2026 (रविवार) को विद्यालय के 27 वें वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े ही भव्य तरीके से किया गया| इस शुभ अवसर पर रंग बिरंगी रोशनी और उत्साह से भरे माहौल में नन्हे बच्चों से लेकर वरिष्ठ बच्चों ने  अपनी उत्कृष्ट प्रतिभाओं का ऐसा प्रदर्शन किया कि सभी दर्शक मंत्र मुग्ध  हो गए |

यह भी पढे : पोएट्स ऑफ जमशेदपुर ने मनाई पहली वर्षगांठ, कविता, भावनाओं और रचनात्मकता से सजी यादगार महफिल

उद्घाटन सत्र में  आदरणीय मुख्य अतिथि मंगल कालिंदी (विधानसभा सदस्य झारखंड ), विनोद सिंह (प्रेसिडेंट ऑफ सोसायटी), सुनील सिंह (सेक्रेटरी ऑफ़ सोसाइटी ), सुशील अग्रवाल , रूपा महतो, परीक्षित दास , मिहिर दास , जय कुमार सिंह , मनोज दास(  सभी  सोसाइटी मेंबर ),  गोविंदपुर ब्रांच की प्रधानाचार्या, निभा सिंह,डोरकासाई ब्रांच के प्रधानाचार्य राजीव रंजन सिंह तथा अन्य सभी शिक्षक शिक्षकों के साथ माननीय अभिभावक गण भी उपस्थित रहे | कार्यक्रम का शुभारंभ सभी सम्माननीय अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया |

विद्यालय के ग्रुप डायरेक्टर सुनील सिंह जी के स्वागत संबोधन के पश्चात  विद्यालय के अध्यक्ष विनोद सिंह ने नई शिक्षा नीति पर प्रकाश डाला । मुख्य अतिथि मंगल कालिंदी जी ने अपने सुंदर वचनों से सभी का मार्गदर्शन किया तत्पश्चात प्रत्येक कक्षा में प्रथम आने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया | इस वर्ष स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब खुशबु कईबरता क्लास 10 को दिया गया|  इसके पश्चात भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की पौराणिक कथा से यह रंगारंग कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसने पूरे वातावरण को सकारात्मक और ऊर्जावान बना दिया |

जहाँ एक तरफ नन्हे बच्चों की मासूमियत भरी मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति ने हम सभी के चेहरे पर मुस्कान ला दी,तो वहीं दूसरी तरफ डिस्को दीवानों ने सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया| रेट्रो के द्वारा बच्चों ने हमारी पुरानी यादों को ताज किया तो डांडिया  और फोक डांस की रंगीन पोशाक, पारंपरिक संगीत और परंपराओं के माध्यम से उन्होंने सभी को एक सूत्र में पिरोकर हमें मिनी इंडिया के दर्शन कराये |

इतना ही नहीं उन्होंने अपने संवेदनशील प्रदर्शन के माध्यम से ही – मैन धर्मेंद्र जी के गानों और उनके सिग्नेचर स्टेप्स को दोहराते हुए उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजलि दी, तो अपने फ्लैश मोब से दर्शकों को अचंभित किया और स्किट के द्वारा खूब हँसाया भी |  अंततः उनके पैट्रियोटिक परफॉर्मेंस के तो क्या ही कहने|

तिरंगे की आन – बान- शान पर आधारित इस प्रदर्शन ने तो सभी के हृदय में राष्ट्रप्रेम की अलख ही जगा दी| पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साह और जोश अपने चरम पर रहा | इस प्रकार अभिनय के विभिन्न रसों से सुसज्जित यह रंगारंग कार्यक्रम मनीष कुमार मिश्रा के धन्यवाद ज्ञापन और मिठाई वितरण के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ|

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version