सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में 26 जनवरी 2026 को देश का 77 वाँ गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया l इस शुभ अवसर पर हमारे मुख्य अतिथि विद्यालय के ग्रुप डायरेक्टर सुनील सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और अपने सुंदर वचनों से हमें हमारे संविधान की गरिमा, लोकतंत्र की शक्ति और नागरिकों के कर्तव्यों के विषय में बात कर हम सभी का मार्गदर्शन और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी l

यह भी पढे : जेवियर पब्लिक स्कूल का 27वां वार्षिकोत्सव रंगारंग प्रस्तुतियों, सम्मान और राष्ट्रभक्ति के संग भव्य रूप से संपन्न
उसके उपरांत विद्यार्थियों द्वारा स्पीच, राष्ट्रीय गान और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गयाl अंत में सभी बच्चों और उपस्थित अभिभावकों को मिठाइयाँ दी गईl इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या निभा सिंह,गोविंदपुर ब्रांच की डायरेक्टर रूपा महतो, डोरकासाई ब्रांच के प्रधानाचार्य राजीव रंजन सिंह, परीक्षित दास, जयकुमार सिंह, मिहिर दास, मनोज दास तथा अन्य शिक्षक शिक्षिकाएँ उपस्थित रहेl इस प्रकार यह पूरा कार्यक्रम हर्ष भरे माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआl











